आबकारी विभाग के संरक्षण मैं बिकती ओवर रेट शराब???

दिनांक 17/03/24
Dehradun/Uttarakhandprime 24X7
C M Dhami के सपनो पर पानी फेरते उन्ही के विभाग
देहरादून में आबकारी विभाग के संरक्षण में बिक रही है ओवर रेट पर शराब। उत्तराखंड प्राइम को जब पता लगा की देहरादून में लगभग सभी शराब की दुकानों पर ओवर रेट शराब की बक्री हो रही हैं।

तब हमारी टीम ने लगभग 10 दुकानों पर सर्वे किया तब पता चला कि सब पर ओवर रेट पर ही शराब की बिक्री हो रही है जब हमने शराब विक्रेता से पूछा तो विक्रेता बोले जिसको बोलना है बोल लो सबको पता है हम ओवर रेट बेच रहे है हमने बोला भी हम प्रेस से है तब भी ये ही जवाब दे रहे थे इससे ये महसूस हो रहा है की आबकारी विभाग का संरक्षण इन सभी शराब विक्रेताओं पर है उन्हे कोई डर नहीं है विभाग का।

इधर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी बोलते है की कोई भी भ्रष्टाचार की शिकायत हो तो C M portal पर डाले हमारे विभाग को कॉल करे C M Dhami की मेहनत पर पानी फेर रहे है ये आबकारी जैसे विभाग

क्युकी आम जनता तो बहुत दूर की बात है यहां तो विभाग के अधिकारी मीडिया वालो का फोन भी नही उठाना जरूरी समझते है क्युकी जब हमने विभाग के अधिकारी को कॉल की तो उन्होंने कॉल उठाने की जरूरत नहीं समझी इससे क्या समझा जाए की विभाग C M Dhami की मेहनत पर पानी फेर रहे है।

आबकारी विभाग समय समय पर जनता को जागरूक करने की कोशिश करता है की कभी भी कहीं भी शराब की ओवर रेटिंग हो रही हो तो कॉल करे उसके लिए नंबर भी जारी किए हुए पर कोई फोन तो उठाए।



