Dehradunउत्तराखंड

बिछडों को अपनो से मिलाकर दून पुलिस ने लौटाई परिवार की खुशियां

दिनाँक – 11/03/2024

Dehradun, Uttarakhand prime 24×7 

कोतवाली पटेलनगर

आज दिनांक: 11-03-24 को थाना पटेलनगर को सूचना मिली कि चमनपुरी पटेलनगर क्षेत्र से एक 03 वर्षीय बच्ची अपने घर के बाहर खेलते हुए कहीं गुम हो गयी है। उक्त सूचना पर कोतवाली पटेलनगर पुलिस द्वारा आस-पास के थानों को सूचित करते हुए अलग-अलग टीमें बनाकर बच्ची की तलाश शुरू की गई, टीमों द्वारा घर के आस-पास तथा आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक करते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से बच्ची के फोटोग्राफ को प्रसारित कर जानकारियां एकत्रित की गई। साथ ही अलग-अलग टीमों को बच्ची की तलाश हेतु अलग-अलग क्षेत्रों में रवाना किया गया। पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही तथा अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप पुलिस टीम द्वारा बच्ची को 02 घंटे के भीतर ब्रहमपुरी क्षेत्र में सडक पर घूमते हुए बरामद किया गया, जिसे सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही तथा बच्ची की सकुशल बरामदगी पर परिजनों द्वारा पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button