Rishikeshउत्तराखंडदुखद

हाथी ने वाहन पर किया हमला, चालक की मौत

दिनांक/5/3/24

Rishikesh, Uttarakhand prime 24×7 

ऋषिकेश। लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र में हिल बाईपास मार्ग पर हाथी ने एक वाहन हमला कर दिया। जिसे वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पहंुची पुलिस ने घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लक्ष्मण झूला थाना प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 5 बजे के चालक सोनू हिल बाईपास मार्ग पर अपने वाहन में नीलकंठ की सवारी भरने के लिए गया था। इसी दौरान हाथी ने वाहन पर अचानक हमला कर दिया। हमले में हाथी ने सोनू को गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम सतेंद्र उर्फ सोनू, निवासी बिजनौर, उत्तर प्रदेश बताया जा रहा है।

वहीं, मृतक सोनू के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। बता दें कि इन दिनों महाशिवरात्रि के मद्देनजर हजारों शिव भक्त नीलकंठ मंदिर जाने के लिए लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र अंतर्गत पैदल मार्ग पर पहुंच रहे हैं। शिव भक्त दिन के साथ रात में भी मानिकुट पर्वत की चढ़ाई चढ़कर नीलकंठ में जलाभिषेक के लिए जा रहे हैं, लेकिन वन विभाग की टीम क्षेत्र में गश्त करते नजर नहीं आ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button