चोरी के सामान के साथ दो गिरफ्तार – Uttarakhand Prime 24X7

चोरी के सामान के साथ दो गिरफ्तार

दिनांक/26/2/24

Roorkee, Uttarakhand prime 24×7 

रुड़की। बीती 23 फरवरी को भगवानपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर जमालपुर गांव निवासी शहजाद ने घर से ज्वैलरी व अन्य सामान चोरी होने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसके बाद घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और अपना मुखबिर तंत्र भी सक्रिय किया। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इकबालपुर-पुहाना रोड से अतुल निवासी गायत्री कॉलोनी सलेमपुर और रविन सैनी निवासी सालियर साल्हापुर कोतवाली गंगनहर रुड़की को गिरफ्तार किया। टीम ने पकड़े गए दोनों आरोपियों के पास से चोरी किए गए (2) मोबाइल, (2) पैण्डल पीली धातु, (1) जोड़ी पायल सफेद धातु, (2) अंगूठी सफेद धातु व दो हजार रुपये की नकदी बरामद की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *