डीएम ने किया स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण – Uttarakhand Prime 24X7

डीएम ने किया स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

दिनांक/21/2/24

Dehradun , Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। जिलाधिकारी व मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी सोनिका ने आज शहर में संचालित हो रहे स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सहारनपुर रोड से जीएमएस रोड, चकराता रोड, बिन्दाल पुल तथा परेड ग्राउण्ड एवं पवेलियन में संचालित कार्यों का निरीक्षण किया। परेड ग्राउण्ड में निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किये कि खेल अवस्थापना सुविधा हेतु किए जा रहे कार्यों को गुणवत्ता के साथ यशाशीघ्र पूर्ण करें। उन्होंने स्केटिंग बोर्डग्राउण्ड निर्माण कार्यों को फरवरी माह तक पूर्ण कराने, रोलर हॉकी रिंक के निर्माण कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। ज्ञातव्य है कि परेडग्राण्ड देहरादून में शहर के साथ ही प्रदेश का पहला रोलर हॉकी रिंक बनाया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने परेड ग्राउण्ड पर बनाए गए साईकिल टेªक के निर्माण कार्यों की अद्यतन जानकारी लेने पर स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने बताया किया कि साईकिल टेªक निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जिस पर जिलाधिकारी ने टेªक को लोगों के लिए खोलने तथा साईकिल टेªक हेतु साईकिल रखवाने के निर्देश दिए। उन्होंने परेड ग्राउण्ड में शेड लगाने के निर्देश दिए ताकि धूप में लोग शेड में बैठ सकें। रेंजर्स ग्राउण्ड पर निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यों में तेजी लाने तथा रेंजर्स ग्राउण्ड के भीतर चारों ओर टेªक बनाने एवं फिल्ड पर पिच निर्माण करने के साथ ही टॉयलेट बनवाने को भी निर्देशित किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने तिब्बती मार्केट के सामने स्मार्ट सिटी, सिटीज प्राजेक्ट के अन्तर्गत विकसित किए गए चिल्डर्न पार्क का भी निरीक्षण किया तथा चिल्डर्न पार्क एवं रैंजर्स ग्राउण्ड में भी सुरक्षा गार्ड रखने को निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर तथा अन्य क्षेत्रों में खाली जगह को चिन्हित किया जाए, ताकि ऐसे स्थानों को छोटे-छोटे चिल्डर्न पार्क के रूप मंे विकसित किया जा सके, ताकि शहर की सुन्दरता के साथ ही तथा छोटे बच्चों के लिए खेल अवस्थापना स्थापित की जा सकेगीं।

जिलाधिकारी ने सहारनपुर रोड, जीएमएस रोड से चकराता, बिन्दाल पुल तक संचालित कार्यों को समयबद्ध गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने को निर्देश दिए किया। उन्होंने सड़क किनारे फुटपाथ कार्यों सहित सड़क चैड़ीकरण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने को कहा साथ ही निर्देशित किया यातायात में अवरोधक को चिन्हित करते हुए उनके सुधार किया जाए। इस अवसर अधि0 अभि0 स्मार्ट सिटी परियोजना पीआईयू पीडब्लू डी प्रवीण कुश, पीसीएम गिरिश पुण्डीर, एआई एसी सुनील रावत, एपीएम वर्तिका ध्यानी सहित सम्बन्धित अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *