राहुल को सजा के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, कई गिरफ्तार – Uttarakhand Prime 24X7

राहुल को सजा के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, कई गिरफ्तार

देहरादून। कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी को मानहानि के दोषी पाते हुए दो साल साल की सजा के विरोध में देहरादून में कांग्रेस के नेताओं ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। गुरूवार की सुबह कांग्रेस यहां प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में एकत्रित हुए और जुलूस की शक्ल में केन्द्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शहर की ओर निकल पड़े। कांग्रेसियों का आरोप है कि मोदी सरकार के कार्यालय में लोकतांत्रित मूल्य हाशिए पर पहंुच गए है। केन्द्र सरकार पूरी तरह से तानाशाही हो बढ़ावा दे रही है। विपक्ष के नेताओं का लगातार हर स्तर पर दमन किया जा रहा है। जिससे कि सामाजिक व्यवस्था तार तार हो रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत और पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष प्रीतम सिंह समेत काफी संख्‍या में कांग्रेसी नेताओं को गिरफ्तार किया गया है।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मोदी सरनेम विवाद में सूरत की एक कोर्ट ने गुरुवार को फैसला सुनाया। कोर्ट ने इस मामले में राहुल को दोषी ठहराते हुए दो साल की सजा सुनाई गई है। हालांकि, इस मामले में उन्हें जमानत भी मिल गई है। राहुल गांधी सूरत अदालत में सुनवाई के दौरान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *