Dehradunउत्तराखंडक्राइम

मोबाइल चोरी की घटना का 24 घंटे के अन्दर दून पुलिस ने किया खुलासा

चोरी के मोबाइल के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

दिनांक: 03-02-24

Dehradun, Uttarakhand prime 24×7 

थाना रानीपोखरी

दिनांक 02/02/24 को वादिनी श्रीमती रोशनी निवासी जॉलीग्रांट थाना डोईवाला ने थाना रानीपोखरी पर एक प्रार्थना देकर सूचित किया कि लंबरदार फॉर्म रानीपोखरी से उनका मोबाइल किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है। जिसके सम्बन्ध में थाना रानीपोखरी पर तत्काल मु0अ0सं0 – 14/2024 धारा 379 आईपीसी दर्ज किया गया।

 

घटना के अनावरण हेतु गठित टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन किया गया। साथ ही मैनुवल पुलिसिंग के अन्तर्गत सुरागरसी पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तत्रं को भी सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप मुखबिर खास की सूचना पर नागाघेर रानिपोखरी के पास से एक संदिग्ध अभियुक्त आकाश पुत्र मोहन राम निवासी केशवपुरी डोईवाला उम्र- 22 को रोककर पूछताछ की गई। अभियुक्त की तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी किया गया मोबाइल बरामद किया गया, जिसे मौके से गिरफ्तार किया गया।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त:-*

 

आकाश कुमार पुत्र मोहन राम निवासी केशवपुरी थाना डोईवाला देहरादून

 

*बरामदगी:-*

 

मोबाइल फ़ोन सैमसंग गैलेक्सी *(अनुमानित कीमत लगभग 37000 रूपये)*

 

*पुलिस टीम:-*

1- उ0नि0 संदीप कुमार थानाध्यक्ष रानीपोखरी

2- उ0नि0 विक्रम नेगी

3- अ0उ0नि0 विजेंद्र सिंह

4- हे0का0 देवेंद्र नेगी

5- का0 1099 दिनेश सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button