Uncategorized

श्वेत पत्र मे सकारात्मक सुझाव का स्वागत करेगी भाजपाः महेंद्र भट्ट

देहरादून। भाजपा ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट का नाम अटल जी के नाम करने पर कांग्रेस के विरोध को औचित्य हीन और राज्य निर्माण भावना विरोधी करार दिया है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि एयरपोर्ट कमेटी का यह प्रस्ताव अटल जी के राज्य निर्माण में दिए योगदान के प्रति प्रदेशवासियों की श्रद्धांजलि है। इसके अतिरिक्त पार्टी मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष श्री भट्ट ने कांग्रेस के श्वेत पत्र, राज्य में संचालित अतिक्रमण हटाओ अभियान, नई शराब नीति, नारी महोत्सव समेत मीडिया के विभिन्न सवालों का जबाब दिये। श्री भट्ट ने कांग्रेस के विरोध को बेबुनियादी व राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा, यदि पूर्व पीएम भारत रत्न स्वर्गीय अटल विहारी वाजपेयी राज्य का निर्माण नही करवाते तो आज आरोप लगाने वाले कांग्रेसी इस तरह विपक्ष की भूमिका नही निभा रही होती। उन्होंने कटाक्ष किया, अपने कालखंड में वे नामांकरण अपने हिसाब से करते हमे कोई आपत्ति नही होती, लिहाजा अब उन्हें भी कोई आपत्ति नही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस श्वेत पत्र के माध्यम से सकारात्मक सुझाव भेजे तो उसका स्वागत किया जायेगा। कांग्रेस मुद्दाविहीन है तभी अपनी भूमिका का निर्वहन करने के तरीके भी भूल चुकी है। जबकि भाजपा ऐसी पार्टी है जो 5 साल नही बल्कि प्रत्येक वर्ष अपनी सरकार के कामों का ब्यौरा जनता के सम्मुख रखती है। इसके अतिरिक्त पार्टी संकल्प पत्र के अनुसार भी सरकार ने काम किये है। जिस पर प्रदेश की जनता से आशीर्वाद भी मिला है। चाहे वह हरिद्वार पंचायत का पंचायत चुनाव हो या रुद्रप्रयाग का जनता ने कार्यो का आकलन कर भाजपा को अन्य पर तरजीह दी और आगे भी हमें भरोसा है लोकसभा व नगर निकाय चुनाव में भी पार्टी को जनता का विश्वास प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को कमियां निकलने के बजाय अच्छे सुझाव इस पत्र के माध्यम से देने चाहिए क्योंकि अंततोगत्वा अमल तो सरकार को ही करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button