Dehradunउत्तराखंड

संकल्प यात्रा के तहत दी गई लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी

संकल्प यात्रा के तहत दी गई लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी

दिनांक/05/01/2024

Dehradun, Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। नगरपालिका परिषद जसपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन सुभाष चैक एवं सब्जी मंडी चैक जसपुर के परिसर में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि खड़क सिंह चैहान प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य भाजपा एवं पूर्व विधायक डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल जी द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में निर्वतमान अध्यक्ष प्रतिनिधि हाजी राशिद नगरपालिका जसपुर, निर्वतमान वार्ड सभासद राजकुमार चैहान नगर मण्डल अध्यक्ष भा0ज0पार्टी, डॉक्टर सुदेश शर्मा संयोजक भाजपा सुधीर बिश्नोई संयोजक भाजपा आदि प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी, स्वच्छ भारत मिशन योजना के लाभार्थी, पी0एम0 स्वनिधि के लाभार्थी, महिला स्वंय सहायता समूह के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाये गये जिनमें मुख्यता बाल विकास स्वास्थ्य विभाग समाज कल्याण विभाग पशु पालन विभाग विद्युत विभाग नगर पालिका द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित जानकारी प्रदान की गयी। विधायक एवं पालिका के प्रशासक उप जिलाधिकारी गौरव चटवाल महोदय द्वारा समस्त स्टॉलों का निरीक्षण भी किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button