
दिनांक/31/12/2023
Rishikesh, Uttarakhand prime 24×7
ऋषिकेश। छोटी सब्जी मंडी में बीती देर रात दुकानों में आग लग गई। आग की लपटों ने मंडी की करीब आठ दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इस अग्निकांड में लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार रात करीब दो बजे अचानक दुकानों में आग लग गयी। जिसकी सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गयी।दुकानों में आग की सूचना पर दमकल की टीम वहां पहुंची और आग पर काबू पाना शुरू किया। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस अग्निकांड में सब्जी व्यापारियों का लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने के कारणों की पड़ताल की जा रही है।




