इम्बेलिश मिसेज इंडिया में प्रतिभाग कर पूरा कर रही बचपन का सपना – Uttarakhand Prime 24X7

इम्बेलिश मिसेज इंडिया में प्रतिभाग कर पूरा कर रही बचपन का सपना

दिनांक/21/12/2023

देहरादून, Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। ईम्बेलिश मिसेज इंडिया सीजन-2 (2023) में देशभर से 20 महिलाएं प्रतिभाग कर रही हैं। जिसका फर्स्ट लुक गुरुवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रूमिंग क्लासेज लेने वाली महिलाओं में गजब का आत्मविश्वास दिखाई दिया। इवेंट में उत्तराखंड सहित दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब सहित हिमाचल आदि जगहों से महिलाएं भागीदारी निभा रही हैं। इसकी जानकारी देते हुए इमबेलिश टैलेंट मैनेजमेंट की डायरेक्टर ख्याति शर्मा ने बताया कि ये पांच साल पुरानी कंपनी है। इसके सीजन-2 को लेकर महिलाओं में बेहद उत्साह है। जो महिला पहले तक चुप और डरी हुई रहती थी। हमारी ओर से ग्रूमिंग क्लासेज देने के बाद आज वो भी सबके सामने खुलकर बोलने लगी है। उन्होंने जानकारी दी कि उम्र के हिसाब से हमने सिल्वर, गोल्ड और प्लेटिनम कैटेगरी बनाई है। सिल्वर में 18 से 35, गोल्ड में 35 से 40 और प्लेटिनम में 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग को रखा गया है। जिनकी कोरियोग्राफी प्रशांत रावत, पर्सनालिटी ग्रूमिंग सूची अग्रवाल और मेकअप टीम न्यू अट्रैक्शन सैलून की ओर से किया जा रहा हैं। इवेंट कॉर्डिनेटर सारिका सिंह हैं। ख्याति ने बताया कि 27 दिसम्बर को इवेंट का ग्रैंड फिनाले होगा। जिसमें हर ग्रुप में तीन विनर्स चुनी जाएंगी। जो कि आगे चलकर अलग-अलग कंट्री में होने वाले ब्यूटी पीजेंट में रिप्रेजेंट करेंगी।

पूरे समय पति और बच्चों की देखभाल करने वाली इन महिलाओं में हमेशा से कुछ अलग करने की इच्छा थी। किसी ने ससुराल तो किसी ने रिश्तेदारों की बातों से परेशान होकर ठानी कि आखिर एक दिन मैं भी सबके सामने साबित करूँगी कि मैं भी कुछ हूँ। मेरे भी कुछ बचपन के ख्वाब हैं।यदि हम परिवार को आगे रख रहे हैं। इसका मतलब ये नहीं कि हम जीवन में कुछ नहीं कर सकते। महिलाओं ने बताया कि ग्रूमिंग क्लासेज के बाद हम में गजब का कॉन्फिडेंस आ रहा है और हम अब इस फील्ड में आगे तक जाने का सपना देख चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *