Rudrapurउत्तराखंडक्राइम

युवक को अगवा कर जबरन कराई मजदूरी

युवक को अगवा कर जबरन कराई मजदूरी

दिनांक/17/12/2023

Rudrapur, Uttrakhandprime24x7 

रूद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के एक युवक को कुछ दबंग लोगों ने उसके हाथ पैर बांधकर अगवा कर लिया और उसे मुरादाबाद ले जाकर जबरन मजदूरी कराई। युवक ने किसी तरह भागकर बमुश्किल अपनी जान बचाई और घर पहुंचा। इस मामले में युवक के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगायी है। तीन पानी डाम निवासी राजेन्द्र ने बताया कि बीते दिनों उसका पुत्र विशेष सुबह करीब दस बजे तीन पानी डाम की तरफ टहल रहा था तभी उसके पुत्र के साथ कंपनी में काम करने वाला एक व्यक्ति पुत्र के पास आया और उसे पास में ही घूमकर आने के बहाने बाइक में बैठाकर ले गया। थोड़ी देर बाद उसे वह काशीपुर रोड पर ले गया। जहां एक लाल रंग की वैन खड़ी थी उसमें दो लोग पहले से मौजूद थे। युवक के पिता के मुताबिक तीनों लोगों ने उसके पुत्र को जबरन वैन में बैठा लिया और हाथ पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। आरोप है कि बुरी तरह मारपीट करने के बाद उसे मुरादाबाद के पागवाड़ा तक ले गये और पुत्र से जबरन काम करवाया। बताया कि पुत्र किसी तरह मौका पाकर वहां से जान बचाकर भाग निकला। उसने एक होटल में जाकर शरण ली और किसी से फोन से पूरी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद वह वहां पहुंचे और उसे मुरादाबाद से रूद्रपुर लाया गया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button