Uncategorized
17 पेटी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
न्यूज डेस्क हल्द्वानी। पुलिस ने 17 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किए गया,जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया। एसएसपी पंकज भट्ट के निर्देशों पर पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चला रही है। इस क्रम में कोतवाल हरेंद्र चैधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम चैकिंग कर रही थी। इस बीच पुलिस ने सनी आर्य निवासी कुमाऊं काॅलोनी को डाॅण विनोद भट्ट अस्पताल के पास से अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया । उसके कब्जे से 17 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद हुई।




