युवा कांग्रेस 21 फरवरी को करेगी मुख्यमंत्री आवास का घेराव – Uttarakhand Prime 24X7

युवा कांग्रेस 21 फरवरी को करेगी मुख्यमंत्री आवास का घेराव

न्यूज डेस्क देहरादून। भारतीय युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विनीत प्रसाद भट्ट और मोहन भंडारी द्वारा एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया गया। इस प्रेस वार्ता के माध्यम से बताया गया कि प्रदेश में जिस प्रकार से युवा बेरोजगार सड़कों पर उतरकर आंदोलनरत हैं युवा कांग्रेस भी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। दमनकारी सरकार ने लाठीचार्ज और मुकदमों के बल पर जिस प्रकार से आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया उसका यूथ कांग्रेस लगातार विरोध कर रही है। युवा कांग्रेस भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच व बेरोजगार आंदोलनकारियों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाने की मांग को लेकर 21 फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगी।
युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष विनीत प्रसाद भट्ट ने कहा है के,“ यदि सरकार द्वारा अभी भी हमारी मांगों को नहीं मांगा गया तो युवा कांग्रेस प्रदेशभर में उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।” युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन भंडारी ने कहा की “ सरकार अपने नेताओं और चहीते अधिकारियों को बचाने के लिए दमन का रास्ता अपना रही है लेकिन युवा अब इस दमन के आगे झुकने वाला नहीं है सरकार को सीबीआई जांच करवानी हो होगी अन्यथा परिणाम गंभीर होंगे।”
इस अवसर पर कार्यक्रम की जानकारी देते हुए महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि 21 फरवरी को युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास के नेतृत्व में और उत्तराखंड के समस्त कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति में कांग्रेस भवन देहरादून से मुख्यमंत्री आवास कूच किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *