Rudrapurउत्तराखंडदुखद

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

दिनांक/1/12/2023

Rudrapur,Uttrakhandprime24x7 

रुद्रपुर। इंदिरा चैक नाले के पास एक युवक संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पुलिस के मुताबिक गुरुवार देर शाम को इंदिरा चैक पर एक युवक के पड़े होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस पहुंची। वहां पर युवक के परिवार के लोग भी पहुंच गए। युवक को उपचार को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। प्रभारी कोतवाल अर्जुन गिरी गोस्वामी ने बताया कि परिजनों ने उसकी शिनाख्त सलमान पुत्र चंदा निवासी भूतबंगला उम्र 28 के रूप में की। उन्होंने बताया कि परिजनों से जानकारी मिली कि सलमान नशे का आदि था और घर पर नहीं जाता था और इधर-उधर घूमता रहता था। उसे कई बार उसे नशामुक्ति केंद्र भी भर्ती कराया था। मृतक सलमान चार बहनों में इकलौता भाई था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button