एक व्यक्ति ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाई – Uttarakhand Prime 24X7

एक व्यक्ति ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाई

दिनांक 01/12/23

Dehradun/uttarakhandprime 24X7

देहरादून के थाना राजपुर मैं आज दिनांक 01-12-2023 को थाना राजपुर पर सूचना प्राप्त हुई कि दून डिवाइन राजपुर देहरादून में एक व्यक्ति ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली है। उक्त सूचना पर तत्काल आईटी पार्क पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मनोज बंसल पुत्र ओम प्रकाश बंसल निवासी लेन न0-1, दून डिवाइन आईटी पार्क, देहरादून, उम्र 71 वर्ष द्वारा अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगायी गयी थी। मृतक के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक की पत्नी का कुछ माह पूर्व स्वर्गवास हो गया था तथा मृतक का पुत्र गुड़गांव में जॉब करता है। मृतक की एक पुत्री दून डिवाइन में ही रहती है। पुलिस द्वारा मृतक का पंचायतनामा भरकर शव को पी0एम0 हेतु भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *