
दिनांक – 28/11/23
Dehradun/uttarakhandprime 24X7
कोतवाली पटेलनगर दिनांक 27/11/23 को वादी श्री निखिल पुत्र राजेन्द्र निवासी संजय कालोनी कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर एक लिखित प्रार्थना पत्र अपनी स्कूटी सं0-UK07BZ-7608 एक्टिव अमित फास्ट फूड मातावाला बाग सहारनपुर रोड के पास से चोरी होने के सम्बन्ध मे दाखिल किया गया, जिस पर तत्काल संबंधित धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण हेतु त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा दिनांक 28-11-2023 को घटना में शामिल अभि0 मोनू सिह उर्फ मोनल पुत्र स्व0 सूरपाल निवासी गाँव ठकिया, थाना हिलहर, जिला शाहजहाँपुर, हाल पता C/0 सुनील का मकान शिव मन्दिर के सामने ब्रहमपुरी कोतवाली पटेलनगर, जनपद देहरादून उम्र 22 वर्ष को चोरी की गई स्कूटी सं0- UK07BZ-7608 एक्टिवा सहित मण्डी के पीछे खाली ग्राउण्ड से गिरफ्तार किया गया। बरामद स्कूटी को कब्जे पुलिस लिया गया व अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
*नाम पता अभियुक्त-*
1- मोनू सिह उर्फ मोनल पुत्र स्व0 सूरपाल निवासी गाँव ठकिया थाना हिलहर जिला शाहजहाँपुर हाल पता C/0 सुनील का मकान शिव मन्दिर के सामने ब्रहमपुरी कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून उम्र 22 वर्ष ।
*बरामदगी माल -*
1-एक अदद स्कूटी सं0- UK07BZ-7608 एक्टिवा
*पुलिस टीम-*
1- उ0नि0 श्री सनोज कुमार, चौकी प्रभारी बाजार
2- कानि0 राजदीप मलिक
3- कानि0 सतीश गोस्वामी




