विकसित भारत संकल्प यात्रा किसानों के लिए साबित हो रही उपयोगी – Uttarakhand Prime 24X7

विकसित भारत संकल्प यात्रा किसानों के लिए साबित हो रही उपयोगी

दिनांक/22/11/2023

 Sitarganj, Uttrakhandprime24x7 

सितारगंज। उत्तराखंड के जनजातीय क्षेत्रों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का क्रम जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को उधमसिंह नगर के सितारगंज ब्लॉक के ग्राम धुसरी और बलखेड़ा में संकल्प यात्रा का रथ पहुंचा, जिसका ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस कार्यक्रम में मत्स्य, गन्ना, बिजली, खाद्य आपूर्ति , बाल विकास, स्वास्थ्य आदि विभाग उपस्थित रहे। इन विभागों द्वारा कार्यक्रम में स्टॉल्स भी लगाए गए थे, जिससे लोग जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी ले कर लाभान्वित हो सकें। संकल्प यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने विकसित भारत बनाने की शपथ भी ली। इस दौरान मौजूद लोगों को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकसित भारत को लेकर संबोधन सुनाया गया।

ग्राम धुसरी और बलखेड़ा में विकसित भारत संकल्प यात्रा में लग रहे कृषि संबंधी स्टॉल्स से गांव के किसानों को फायदे हो रहे हैं। उन्हें कहीं ड्रोन से खेती के गुर सिखाए जा रहे हैं तो कहीं उन्नत खेती की जानकारी दी जा रही है। बुधवार को धुसरी ग्राम में के ग्राम प्रधान श्री रितेश ने किसानों को मृदा परिक्षण के लाभ के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्हें जागरूक किया गया कि वह यूरिया के जगह नैनो यूरिया का प्रयोग कर स्वस्थ खेती में करें। बलखेड़ा में पशु पालन विभाग के भासकर लाल ने ग्रामीणों को पशु संरक्षण सम्बन्धी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

खाद्य आपूर्ति विभाग के प्रतिनिधि ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही मुफ्त राशन योजना के बारे में जानकारी दी गई साथ ही उन्हें राशन कार्ड बनवाने की संपूर्ण प्रक्रिया के बारे में भी जान गई। इसी तरह स्वास्थ्य विभाग, पशु पालन विभाग, तथा जिलों के अन्य विभागों ने ग्रामीणों को अपने अपने विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *