दुष्कर्म के आरोपी को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार – Uttarakhand Prime 24X7

दुष्कर्म के आरोपी को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिनांक -15/11/23

Dehradun/uttarakhandprime 24X7

कोतवाली डोईवाला पर दिनांक 14/11/23 को कोतवाली डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत ग्राम माधोवाला निवासी महिला द्वारा प्रा0पत्र दिया कि शुभमपाल निवासी माघोवाला थाना डोईवाला देहरादून द्वारा दिनाँक 06/12/2019 को हर्रावाला में कोल्डड्रिंक मे कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर वादिनी को होटल मे ले जाकर उसकी बिना सहमती के शारिरिक सम्बन्ध बनाकर वादिनी की अश्लील विडियो और फोटो बनाये गये तथा वादिनी से सोने के जेवर व नकद लगभग 50,000 रुपये ले लिए।

शुभम पाल द्वारा वादिनी की Fake फेसबुक आईडी बनाकर वादिनी के परिवार वालों से अश्लील चैटिंग की गई एवं वादिनी के घर पर पथराव किया, जिससे वादिनी के सास- ससुर को चोटें आई।

प्रा0पत्र के आधार पर थाना डोईवाला पर तुरन्त मु0अ0सँ0 – 347/23 धारा – 376/504/506/336 भादवि बनाम शुभम पंजीकृत किया गया।

घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु कोतवाली डोईवाला पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा उच्चास्तरीय सुरागरसी कर आज दिनांक 15.11.2023 को अभियुक्त शुभमपाल पुत्र गोपालपाल निवासी ग्राम माधोवाला, थाना डोईवाला, जनपद- देहरादून उम्र – 26 वर्ष को भानियावाला डोईवाला से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

*नाम पता अभियुक्त :-*

शुभमपाल पुत्र गोपालपाल निवासी ग्राम माधोवाला, थाना डोईवाला, जनपद- देहरादून उम्र – 26 वर्ष 

पुलिस टीम*_ 

01-म0उ0नि0 प्रीति सैनी

02-का0 राधेश्याम

03-का0 नीरज कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *