162 पव्वे अंग्रेजी/देशी शराब के साथ 03 अभियुक्त को अलग- अलग स्थानों से दून पुलिस ने किया गिरफ्तार – Uttarakhand Prime 24X7

162 पव्वे अंग्रेजी/देशी शराब के साथ 03 अभियुक्त को अलग- अलग स्थानों से दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

Date 3/11/23

Dehradun/uttarakhandprime 24X7

 

कोतवाली ऋषिकेश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध दून पुलिस द्वारा की जा कार्यवाही के क्रम में दिनांक 02 अक्टूबर 2023 को ऋषिकेश पुलिस के द्वारा अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 03 अभियुक्तो को ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत अलग- अलग स्थानों से अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

*नाम पता अभियुक्त*

1- गौरव जस्सल पुत्र बलबीर जस्सल निवासी सुभाष चौक मैन बाजार ऋषिकेश को चंद्रभागा पुल के पास से कुल 54 पव्वे देशी शराब जाफरान

2-राहुल पवार पुत्र दिनेश सिंह पवार निवासी गुमानी वाला श्यामपुर ऋषिकेश को मनसा देवी फाटक के पास से कुल 56 पव्वे अंग्रेजी शराब मैकडॉवेल नंबर वन व्हिस्की

3-अनवर अली पुत्र रफीक निवासी कृष्ण नगर कॉलोनी आईडीपीएल ऋषिकेश को गोल चक्कर आईडीपीएल के पास से कुल 52 पव्वे अंग्रेजी शराब 8 पीएम व्हिस्की

 

सभी अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।

 

*पुलिस टीम*

1- कांस्टेबल विकास

2- कांस्टेबल कुलदीप

3- कांस्टेबल दिनेश मेहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *