
Dehradun, Uttrakhandprime24x7
देहरादून। थाना रायपुर देहरादून में 112 कन्ट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि मंदाकिनी विहार रायपुर में एक लडके द्वारा आत्महत्या कर दी है। इस सूचना पर थाना रायपुर पुलिस मौके पर पहुंची, मौके पर पहुंचकर पाया कि एक व्यक्ति निवासी बिजनौर उ0प्र0 हाल पता मंदाकिनी विहार रायपुर देहरादून उम्र 19 वर्ष के द्वारा अपने कमरे में पंखे से लटकर

फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उक्त व्यक्ति को मौके पर मौजूद लोगों व पुलिस द्वारा पंखे से उतारकर एम्बूलेंस की मदद से कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया गया, जहां पर चिकित्सकों द्वारा उपरोक्त को मृत घोषित किया गया। आस-पास के लोगों के द्वारा बताया गया कि मृतक मूल रूप से बिजनौर के रहने वाला था, वर्तमान में मंदाकिनी विहार में किराये पर रहा था। मृतक के परिजनों को सूचित किया गया है, मृतक के परिजन उपस्थित नही होने व नावक्त होने के कारण मृतक की पंचायतनामा कार्यवाही कल अकब से की जायेगी। मृतक के शव को कोरोनेशन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।




