DehradunNationalRishikeshउत्तराखंडक्राइम

8.50 ग्राम स्मैक के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार,

कुल 8.50 ग्राम स्मैक व स्मैक बेचकर कमाए गए ₹10000 के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत

 

Dehradun/Uttarakhand prime 24×7

*माननीय मुख्यमंत्री, उत्तराखंड सरकार* के द्वारा वर्ष-2025 तक *उत्तराखण्ड को नशामुक्त (“ड्रग्स फ्री देवभूमि”)* बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद देहरादून , श्री दलीप सिंह कुँवर महोदय के निर्देशन में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिये देहरादून पुलिस द्वारा *नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा* कसा जा रहा है। नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जा रही है। नशा तस्करों पर कार्यवाही करने के लिये सूचना तन्त्र को मजबूत कर युवाओं को नशे के भँवर में फंसाने वालों को सलाखों के पीछे पहुँचाया जा रहा है। जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश महोदय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा नेतृत्व करते हुए आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना एवं चौकी क्षेत्र मे चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिस पर गठित टीमों द्वारा

1- *मादक पदार्थों स्मैक/गांजा/चरस/नशीले कैप्सूल/इंजेक्शन तस्करों के ठिकानों पर दबिश।*

2- *मादक पदार्थों अवैध स्मैक/गांजा/चरस/ नशीले कैप्सूल/इंजेक्शन बिक्री वाले स्थान पर दबिश।*

3- *मादक पदार्थों स्मैक/गांजा/चरस/ नशीले कैप्सूल/इंजेक्शन तस्करों के विरुद्ध वाहन चेकिंग।*

अभियान लगातार जारी है।

अभियान के अनुपालन में मुखबिर की सूचना पर दौराने चेकिंग दिनांक 20 अगस्त 2023 को शनि देव मंदिर चंद्रेश्वर नगर के पास एक व्यक्ति को रोककर चेक किया गया तो उसके पास से कुल 8.50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई तथा अभियुक्त के पास से ₹10000 बरामद हुए। पूछताछ करने पर अभियुक्त के द्वारा बताया गया यह रुपए मैंने स्मैक बेचकर ही कमाए हैं। अभियुक्त को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

 

*नाम पता अभियुक्त*-

1- रघुनंदन पुत्र केदारनाथ निवासी ग्राम बड़ागांव, थाना मनिहारी, जिला बलिया, उत्तर प्रदेश

हाल निवासी न्यू त्रिवेणी कॉलोनी, ऋषिकेश, देहरादून

 

*बरामदगी*

1-कुल 8.50 ग्राम स्मैक

2 कुल ₹10000 (स्मैक बेचकर कमाए गए)

 

*पुलिस टीम*

1-उप निरीक्षक विनोद कुमार, चौकी प्रभारी त्रिवेणी घाट

2-कांस्टेबल तेज सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button