
दिनाँक – 26/01/2024
Dehradun/uttarakhandprime24x7
*कार्यक्रम में सपरिवार शामिल हुए एसएसपी देहरादून*
*कार्यक्रम के दौरान महिलाओं व बालिकाओ द्वारा सैल्फ डिफेंस टैक्निक का किया प्रदर्शन*
*पुलिसकर्मियों एव उनके परिवारजनों के कल्याणार्थ लगातार प्रयत्नशील है दून पुलिस*
*गौरा शक्ति योजना के तहत दून पुलिस द्वारा महिलाओ व बच्चों को सैल्फ डिफेंस का दिया जा रहा प्रशिक्षण*
75 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन देहरादून में पुलिस परिजनों के लिये विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभांरभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में लेमन रेस, जलेबी रेस, म्यूजिक्ल चेयर, जोड़ा रेस , 50 मीटर दौड़ एंव अन्य प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस परिवार की महिलाओं व बच्चों द्वारा बढ़-चढकर प्रतिभाग किया गया, विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय एंव तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगियों को कार्यक्रम की मुख्य अतिथि *श्रीमती दीपाली सिंह* द्वारा पुरूस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस परिवार की महिलाओं तथा बालिकाओं द्वारा उपस्थित लोगो के समक्ष सैल्फ डिफेंस टैक्निक का प्रदर्शन किया गया। जनपद पुलिस द्वारा गौराशक्ति योजना के तहत विभिन्न स्कूल/कॉलेजों/सस्थानो एंव अन्य स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओ व बालिकाओ को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए, उन्हें सैल्फ डिफेंस टैक्निक का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।




