DehradunMDDAउत्तराखंड

विधायक, धर्मपुर विधानसभा श्री विनोद चमोली,द्वारा मा० मुख्यमंत्री जी की घोषणा के क्रम में सचिवालय समिति का सम्पर्क मार्ग का शिलान्यास किया गया।

विधायक, धर्मपुर विधानसभा श्री विनोद चमोली,द्वारा मा० मुख्यमंत्री जी की घोषणा के क्रम में सचिवालय समिति का सम्पर्क मार्ग का शिलान्यास किया गया।

 

 

देहरादून उत्तराखंड प्राइम 05/06/23 आज मा० विधायक, धर्मपुर विधानसभा श्री विनोद चमोली,द्वारा मा० मुख्यमंत्री जी की घोषणा के क्रम में सचिवालय समिति का सम्पर्क मार्ग का शिलान्यास किया गया।

उक्त निर्माण कार्य मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है, जिसकी लागत रू0 3.14 करोड़ रखी गई है। मार्ग निर्मित होने से समिति के सदस्यों तथा क्षेत्रीय जनता द्वारा मा० मुख्यमंत्री जी, मा० विधायक जी तथा मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण का आभार व्यक्त किया गया। ज्ञात हो कि सचिवालय समिति के सम्पर्क मार्ग के सम्बन्ध में पूर्व में कतिपय स्थानीय व्यक्तियों द्वारा मार्ग की भूमि में कब्रिस्तान का अतिक्रमण किये जाने को लेकर विवाद किया गया था।

विवाद मा० उच्च न्यायालय तक भी गया था। मार्ग निर्मित होने से समिति के सदस्यों व क्षेत्रीय जनता में उत्साह है। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप मा0 विधायक श्री विनोद चमोली, , मण्डल अध्यक्ष विनोद पुण्डीर , केदार मण्डल, राजपाल पयाल, पार्षद, देहराखास, वीरेन्द्र पोखरियाल, मण्डल महामंत्री राव नजाकत, कोषाध्यक्ष के अतिरिक्त समिति के अध्यक्ष, प्रदीप पपनै, बद्री प्रसाद नौडियाल, सचिव, दिनेश सिंह, भगवती प्रसाद, प्रकाश चन्द्र शर्मा, राधा कृष्ण सेमवाल, रूप चन्द्र गुप्ता, नदीम अहमद आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button