Mussoorieउत्तराखंड

गोल्फ कार्ट के संचालन को लेकर बैठक में लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय

गोल्फ कार्ट के संचालन को लेकर बैठक में लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय

Date/09/04/2026

Mussoorie/ Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। नगर पालिका परिषद मसूरी के सभागर में पालिका प्रशासन और मजदूर संघ जिसमें गोल्फ कार्ट एवं रिक्शा संचालकों के बीच एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने की।
बैठक में मुख्य रूप से गोल्फ कार्ट के संचालन को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। पालिका प्रशासन ने तय किया कि पूर्व में पालिका की जिन 14 गोल्फ कार्ट का संचालन मजदूर संघ के 14 व्यक्तियों द्वारा किया जा रहा था, अब रोटेशन प्रणाली के तहत उनके स्थान पर मजदूर संघ के अन्य 14 सदस्यों को संचालन का अवसर प्रदान किया जाए। इस निर्णेय का उद्देश्य संघ के अन्य पात्र सदस्यों को भी रोजगार के समान अवसर उपलब्ध कराना है। पालिका के इस प्रस्ताव को मजदूर संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। इसके अतिरिक्त, मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए अध्यक्ष मीरा सकलानी ने मजदूर संघ रिक्शा चालक वर्ग की 13 विधवा महिला सदस्यों के कल्याण हेतु वन टाइम सेटलमेंट योजना पर चर्चा की। अध्यक्ष ने मजदूर संघ के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जो भी पात्र महिला सदस्य इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं, उनकी विस्तृत सूची जल्द से जल्द पालिका को प्रस्तुत की जाए। इसके लिए अध्यक्ष ने अंतरिम सहमति प्रदान की गयी। इसी चर्चा के दौरान मजदूर संघ द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि रिक्शा चालकों में कई ऐसे सदस्य हैं जो रिक्शा संचालन से हटना चाहते हैं तो उन्हें भी इस सेटलमेंट का लाभ प्रदान किये जाने पर विचार करने हेतु अनुरोध किया गया। जिस पर अध्यक्ष मीरा सकलानी ने बजट की उपलब्धता और मजदूर संघ की आपसी सहमति के आधार पर अंतिम निर्णय लिए जाने की बात कही गई। बैठक में पालिका प्रशासन की ओर से अध्यक्ष मीरा सकलानी, अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन, सभासद अमित भट्ठ, सचिन गुहेर,  शिवानी भारती एवं गौरी थपलियाल सहित मजदूर संघ की ओर से अध्यक्ष संपत लाल, महामंत्री शोभन सिंह पंवार, गंभीर सिंह पंवार, महिपाल रावत, घिमानन्द, रंजीत सिंह चौहान, संजय टम्टा, धीरेंद्र ्लाल एवं संघ के अन्य  सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button