Dehradunउत्तराखंड

महाशिवरात्री पर्व के अवसर पर कैण्ट चौक से टपकेश्वर मन्दिर की ओर वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित

महाशिवरात्री पर्व के अवसर पर कैण्ट चौक से टपकेश्वर मन्दिर की ओर वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित

दिनाँक – 14/02/2026

Dehradun/Uttarakhand prime 24×7 

रुट डाइवर्ट प्लॉन

 

● दिनांक 15/02/2026 को महाशिवरात्री पर्व के अवसर पर कैण्ट चौक से टपकेश्वर मन्दिर की ओर वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।

 

● बल्लुपूर चौक/कौलागढ से टपकेश्वर मन्दिर जाने वाले श्रद्वालुओं के वाहनों को निम्बूवाला तिराहे से बांये ओएनजीसी हैलीपेड पार्किंग स्थल पर भेजा जायेगा।

 

● सर्किट हाऊस/सीएसडी तिराहे से आने वाले श्रद्वालुओं के वाहनों को पोस्ट ऑफिस तिराहे से नींबूवाला तिराहा से बांये ओएनजीसी हैलीपेड पार्किंग स्थल पर भेजा जायेगा, उक्त पार्किंग के फुल होने पर पोस्ट ऑफिस के पास हरवंश कपूर ऑर्डिटोरियम पार्किग स्थल पर भेजें जायेंगे।

 

● वीरपुर से टपकेश्वर मन्दिर जाने वाले श्रद्वालुओं के वाहनों को कैण्ट चौक से नींबूवाला तिराहे से बांये ओएनजीसी हैलीपेड पार्किंग स्थल पर भेजा जायेगा।

 

● गढी कैण्ट चौक पर यातायात का दबाव होने पर पोस्ट ऑफिस तिराहा से कैण्ट चौक की ओर आने वाले ट्रैफिक को बिन्दाल की ओर डायवर्ट किया जायेगा, साथ ही कौलागढ चौक से कैण्ट की ओर जाने वाले ट्रैफिक को आंशिक रूप से किशन नगर चौक की ओर डायवर्ट किया जायेगा।

 

● टपकेश्वर मेले मे आने वाले श्रद्वालुओं की बसों को महिन्द्रा ग्राउण्ड में पार्क कराया जायेगा।

 

बैरियर / डायवर्ट प्वाइंट 

 

1- कैण्ट चौक

2- पोस्ट ऑफिस तिराहा

3- कौलागढ चौक

4- निम्बुवाला कट नियर एफ0आर0आई0 गेट

5- वाटिका तिराहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button