DehradunSportsउत्तराखंड

41वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता मैं उत्तराखण्ड के 46 खिलाडियों ने भाग लिया

41वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता मैं उत्तराखण्ड के 46 खिलाडियों ने भाग लिया

Date 15/09/24

Uttarakhand Prime 24X7

Dehradun/Agra ताइक्वांडो उत्तराखंड के खिलाड़ियों का एक दल आगरा में होने वाली 41वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रवाना हुआ जिसमें उत्तराखंड से चयनित 46 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया जिसमें उत्तराखंड सहित 1200 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया जिसमें मुख्य अतिथि की भूमिका ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव श्री प्रभात कुमार शर्मा ने निभाई प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन एवं आगरा ताइक्वांडो एसोसिएशन के द्वारा किया गया जिसमें मुख्य तकनीकी डायरेक्टर की भूमिका असम से आए अंतर्राष्ट्रीय रेफरी इमरादुल हक के द्वारा निभाई गई प्रतियोगिता में सब जूनियर गर्ल्स में 18 किलो से कम वजन वर्ग में अमायरा ने स्वर्ण पदक 22 किलो से कम वजन वर्ग में दीक्षा ने स्वर्ण 47 किलो से ज्यादा वजन वर्ग में आराध्या सिंगला ने कांस्य सब जूनियर बालकों के वर्ग में 23 किलो से कम वजन वर्ग में विधान सिंह बिष्ट ने स्वर्ण 32 किलो से का वजन वर्ग में लक्ष्य ने कांस्य 50 किलो से कम वजन वर्ग में तक्ष चमोला ने कांस्य जूनियर वर्ग में 51 किलो से कम वजन वर्ग में कृष्णा जायसवाल ने स्वर्ण 45 किलो से कम वजन वर्ग में दीपांशु ने रजत जूनियर बालिकाओं में 63 किलो से कम वजन वर्ग में चारू आगरे ने कांस्य पदक प्राप्त किया एवम पुमसे वर्ग में नमन सैनी, कृष्णा जायसवाल, दीपांक्ष बगरियाल ने रजत पदक प्राप्त किया ।

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिलाड़ियों ने प्रदेश का नाम रौशन किया जिस पर ताइक्वांडो अध्यक्ष अमित मलहोत्रा ने बताया राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन तारीफ के काबिल है मैं सभी खिलाड़ियों को बधाई देता हूं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं मैं सभी अभिभावक से कहना चाहूंगा की आने वाली पीढ़ियों को इस तरह के खेल सीखने चाहिए जिससे बच्चों की मानसिक व शारीरिक स्तर पर वृद्धि होती है वह बच्चे मानसिक रूप से मजबूत होते हैं और मार्शल आर्ट सीखने से बच्चों के अंदर एक कॉन्फिडेंस अनुशासन दिखाई देता है इसी के साथ में ताइक्वांडो उत्तराखंड के मुख्य प्रशिक्षक संदीप सैनी जो 5th डैन ब्लैक बेल्ट है उनको भी बधाई देता हूं जिनके कठिन प्रयास से खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button