Rudrapurउत्तराखंडक्राइम

40 लाख की हेरोइन के साथ यूपी का नशा तस्कर गिरफ्तार

40 लाख की हेरोइन के साथ यूपी का नशा तस्कर गिरफ्तार

दिनांक/08/06/2025

Rudrapur/Uttarakhandprime 24×7 

रुद्रपुर। उत्तराखंड एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही में एक नशा तस्कर को 40 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गयी है।

घटनाक्रम के अनुसार पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम को सूचना मिली थी कि रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में नशे की खेप सप्लाई होने जा रही है। जिसपर टीम द्वारा बीती रात रुद्रपुर कोतवाली पुलिस को साथ लेकर रोडवेज बस स्टेशन के पास सघन तलाशी अभियान चलाया गया। तभी स्टेशन के पास एक संदिग्ध व्यक्ति (उम्र 55 साल) आता दिखाई दिया। शक होने पर जब टीम द्वारा उसे रुकने को कहा तो वो सकपका गया।

शक होने पर जब टीम ने तलाशी ली तो उसके पास से 135 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम धर्मवीर गंगवार निवासी निस्बी, पोस्ट ऑफिस भैंसोड़ी, थाना मिलक, जनपद रामपुर, उत्तर प्रदेश बताया। आरोपी ने बताया कि वह हेरोइन को मीरगंज बरेली से लाता है, जिसे वह रुद्रपुर समेत आसपास के क्षेत्र में बेचता है। पुलिस द्वारा आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button