Haldwaniउत्तराखंडक्राइम

36 लाख की स्मैक के साथ महिला नशा तस्कर गिरफ्तार

36 लाख की स्मैक के साथ महिला नशा तस्कर गिरफ्तार

Date/28/03/2026

Haldwani/Uttarakhand prime 24×7 

हल्द्वानी। हल्द्वानी पुलिस ने एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के पास से करीब 132 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 36 रुपए आंकी गई है। आरोपी महिला के खिलाफ पूर्व में भी मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

सीओ सीटी अमित कुमार सैनी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बीती 27 मार्च को हल्द्वानी कोतवाली पुलिस टीम एफटीआई गेट के पास सघन तलाशी अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक महिला संदिग्ध हालत में दिखाई दी, जिसे रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 132 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 36 लाख 30 हजार रुपये बताई जा रही है।

गिरफ्तार महिला की पहचान जोया खान निवासी गौजाजाली बनभूलपुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर एनडीपुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके पूरे नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की तलाश में जुट गई है। वहीं इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम को एसएसपी नैनीताल ने 2000 रुपये का नकद इनाम भी दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button