Dehradunउत्तराखंड

34 वां सड़क सुरक्षा माह-2024 में यातायात पुलिस देहरादून द्वारा आयोजित की गई स्लो (कछुआ) रेस

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून तथा पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून के निर्देशन में आयोजित की स्लो रेस

दिनांक: 28-01-24

Dehradun, Uttarakhand prime 24×7 

*हमेशा वाहन को तेज गति से चलाने से ही नहीं अपितु वाहन को slow चलाकर भी जीती जा सकती है रेस*

34 वां सड़क सुरक्षा माह-2024 के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार *दिनांक 28/01/2024 को स्लो (कछुआ) रेस* का किया गया

 

आयोजन ।

उक्त Slow Race *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून तथा पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून* के निर्देशन में *कनक चौक से प्रारंभ कर रोजगार तिराहा तक लगभग 50 मीटर की दूरी में चलाई गई* उक्त race में यातायात पुलिस द्वारा ऐसे वाहन चालकों को चिन्हित कर शामिल किया गया था जिनका पूर्व में ओवर स्पीडिंग आदि में चालान हुआ है साथ ही ऐसे भी वाहन चालको को भी सम्मिलित किया गया था जिनका अभी तक एक भी चालान नहीं हुआ है । *उक्त स्लो रेस में 26 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।*

उक्त Slow Race कराए जाने का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के इस जागरूकता अभियान के तहत लोगों को यह जानकारी और जागरूक करना है कि *तेज गति से वाहन चलाना कोई समझदारी नहीं है अपितु धीमी गति से वाहन चलाना जहां एक ओर आप को सुरक्षित रख सकता है वहीं दूसरी ओर दूसरे के जीवन को भी संकट में नहीं डालता ।*

सभी लोगों ने जिस प्रकार बचपन में कछुए तथा खरगोश की कहानी पढ़ी / सुनी होगी । जिसमे कछुआ धीमी गति से चलकर भी खरगोश को जो की तेज गति से चलता / दौड़ सकता है को हरा देता है । उसी प्रकार यदि हम अपने वाहन को सड़क पर निर्धारित गति सीमा के अंतर्गत चलाएंगे तो हमें कोई नहीं हरा सकता यानी हम सड़क दुर्घटनाओं में अपने आप को सुरक्षित रख सकते है साथ ही दूसरों को भी इस खतरे से बचा सकते हैं ।

उक्त स्लो रेस जागरूकता कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी यातायात, समस्त निरीक्षक यातायात /सीपीयू तथा यातायात पुलिस कर्मियों के साथ-साथ मीडिया बंधु एवं अन्य व्यक्ति भी शामिल रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button