NatureUncategorized

30 मई तक सुहावना रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम, कल बारिश के आसार; यलो अलर्ट जारी

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली। इससे बुधवार को लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी से राहत मिली। बादलों की आवाजाही व धूल भरी हवाओं ने 43 डिग्री से ऊपर चल रहे पारे को पांच डिग्री तक लुढ़का दिया है। इस कारण से अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री की कम 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा।पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस कारण से दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। मंगलवार देर रात ही मौसम में बदलाव देखने को मिले थे। इससे बुधवार सुबह आसमान में घने बादल छाए रहे। कुछ एक इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। दोपहर होते-होते कुछ जगह पर बादलों व धूप में लुकाछिपी का खेल चलता रहा। शाम होते-होते फिर से बादलों ने आसमान में डेरा डाल दिया और तेज हवाएं चलने लगी। इस कारण से मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार तापमान में बड़ी गिरावट हुई।बीते तीन दिनों से नजफगढ़ में तापमान 46 डिग्री से ऊपर चल रहा था। लेकिन बुधवार को वहां तापमान 35.9 दर्ज किया गया। जबकि पूसा में 35.4, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 35.5, पीतमपुरा में 35.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अन्य केंद्रों पर तापमान 34 डिग्री से ऊपर दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने बारिश का अनुमान जताया था लेकिन दिन भर बारिश नहीं हुई लेकिन मौसम सुहावना हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button