Dehradunउत्तराखंडदुखद

24 वर्षीय युवक ने फांसी लगा कर दी अपनी जान

24 वर्षीय युवक ने फांसी लगा कर दी अपनी जान

Date 07/11/23

Dehradun/uttrakhand prime 24×7

थाना रायपुर

112 पर सूचना प्राप्त हुई की एक युवक ने खुद को होटल four seasons मैं फांसी लगा ली है घटना की जानकारी मिलते ही रायपुर थाना से पुलिस घटनास्थल पर जाकर देखा की एक युवक ने अपने आप को फांसी लगा रखी है घटना सहस्त्रधारा रोड पर सेठी पेट्रोल पंप से पहले होटल 4 सीजन रेस्टोरेंट कैफे की है

24 वर्षीय युवक ने अपने आप को फांसी लगा रखी है युवक का नाम रवि रावत बताया जा रहा है सूत्रों की माने तो युवक आर्थिक रूप से तंग चल रहा था होटल ना चलने के कारण उसको पैसों की कमी हो रही थी पिछले महीने भी  उसने अपनी गाड़ी बेचकर होटल का किराया चुकाया था आज 7/11/23 तारीख को भी किराया देना था तो उसी के टेंशन में आकर उसने यह कदम उठाया है ।

जब पुलिस वालों से बात की गई घटना को लेकर पुलिस ने  बताया कि  प्रथम दृष्टि से सुसाइड केस लग रहा है लेकिन कोई सुसाइड नोट  रूम से बरामद नहीं हुआ है तो दूसरे पहलू को भी  गौर  किया जा रहा है आगे जांच का विषय है जांच करके ही बता पाएंगे बॉडी का पंचनामा भरकर बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए  भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता लग पाएगा परिजनों से बात करके पता लगा है कि युवक के पिता लंदन में जॉब करते हैं माता और फैमिली नवादा देहरादून में रहती है युवक यहां होटल में 302 कमरे में रहता था पता लगा है कि मरने से पहले उसने अपने एक मित्र को सुबह 5:00 बजे मैसेज किया है मेरा सफर इतना ही था आगे मेरी फैमिली का ख्याल रखना। आगे की कोई भी कार्यवाही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।

मर्तक का नाम

रवि रावत पुत्र मनीराम रावत निवासी नवादा देहरादून।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button