Dehradunउत्तराखंडक्राइम

21.50 ग्राम स्मैक/हेरोइन मय रूपये 12,000/- तथा मारूति सुजूकी 800 कार संख्या UA07 Q 6407 के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार,

 

विकासनगर देहरादून, uttrakhandprime24x7 ।जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।

जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय व क्षेत्राधिकारी विकासनगर महोदय* के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक विकासनगर महोदय के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना एवं चौकी क्षेत्र मे टीम का गठन कर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिस पर गठित टीमों द्वारा

1- नशा तस्करों के ठिकानों पर दबिश।

2- अवैध पदार्थ बिक्री वाले स्थान पर दबिश।

3- अवैध पदार्थ/शराब तस्करों के विरुद्ध वाहन चेकिंग। अभियान जारी है।

अभियान के अनुपालन में गठित टीम द्वारा दिनांक 19/08/23 को एक व्यक्ति शिमला बाई पास से कुंजाग्रांट जाने वाले मार्ग पर सवन गुर्जर बस्ती के पास मारूति सुजुकी 800 कार संख्या UA07 Q 6407 से आता दिखाई दिया जिसे रुकने का इशारा किया परंतु चालक कार को वापस मोड़कर भागने की कोशीश करने लगा जिस पर शक होने पर कार को घेर कर पकड़ लिया और कार चालक से नाम पता पूछा तो चालक द्वारा अपना नाम चांद खान पुत्र श्री शौकत निवासी ग्राम कुंजाग्रांट, थाना विकासनगर, देहरादून बताया। कार को चेक किया गया तो कार के अन्दर ड्राइविंग सीट पर कार चालक की दोनों टांगो के मध्य से एक पॉलिथीन के अन्दर से 21.50 ग्राम हेरोइन/स्मैक बरामद हुई तथा स्मैक बेचकर कमाए रूपये 12,000/- भी बरामद किए गए।बरामदगी के आधार पर पकड़े गए व्यक्ति/कार चालक चांद खान के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंर्तगत अभियोग पंजीकृत करते हुवे गिरफ्तार किया गया एवं कार को एनडीपीएस एक्ट के अंर्तगत कब्जे पुलिस लिया गया। अभियुक्त को समय से मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

 

नाम पता अभियुक्त-

चांद खान पुत्र श्री शौकत निवासी ग्राम कुंजाग्रांट, थाना विकासनगर, देहरादून उम्र 20 वर्ष

1- 21.50 ग्राम अवैध हेरोइन/स्मैक ,

2- मारूति सुजूकी 800 कार संख्या UA07 Q 6407

3- रूपये 12,000/-

 

पुलिस टीम

1- श्री भास्कर लाल साह, क्षेत्राधिकारी विकासनगर, देहरादून। 2- श्री संजय कुमार, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली विकासनगर, देहरादून। 3- उ0नि0 प्रवीण सैनी, प्रभारी चौकी कूल्हाल

4- हे०का0 रामगोपाल 5- रहीश

6-का0 संजय 7- का० गौरव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button