DehradunHigh courtउत्तराखंड

हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने किया मोहकमपुर में नवीन आवासीय परिसर का शिलान्यास

हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने किया मोहकमपुर में नवीन आवासीय परिसर का शिलान्यास

दिनांक/07/01/2024

Dehradun, Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड के अनुमोदन से मोहकमपुर, देहरादून में न्यायिक अधिकारियों हेतु 32 तथा न्यायालय के कर्मचारीगण हेतु 32 आवासीय यूनिट का निर्माण प्रस्तावित है। इस परिसर में पर्याप्त पार्किग क्षमता के साथ एक मल्टीपरपज हाल का निर्माण भी प्रस्तावित है। रविवार को देहरादून के मोहकमपुर में जिला न्यायालय के न्यायाधीश तथा कर्मचारियों के लिये नवीन आवासीय परिसर का शिलान्यास मुख्य अतिथि, कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय नैनीताल न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया। इससे पूर्व जिला न्यायाधीश प्रदीप पंत, जिला न्यायालय के अन्य न्यायिक अधिकारीगण तथा कार्यदायी संस्था एन० बी० सी० सी० के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक योगेश शर्मा द्वारा भूमि पूजन किया गया।

शिलान्यास कार्यक्रम में कार्यदायी संस्था एन० बी० सी० सी० के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक योगेश शर्मा ने मुख्य अतिथि कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय नैनीताल न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी जी एवं अन्य सभी अतिथिगण के स्वागत में सम्बोधन दिया। शिलान्यास कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड, नैनीताल न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी द्वारा अपने संबोधन में यह विश्वास व्यक्त किया कि यह भवन शीघ्र ही बनकर तैयार हो जायेगा तथा इसके निर्माण से जिला न्यायालय के न्यायाधीशगण एवं कर्मचारीगण का गरिमापूर्ण जीवन सुनिश्चित होगा और उनके कार्यों को प्रभावी रूप से कार्य करने में सुविधा होगी। इससे आमजन को समयबद्ध रूप से न्याय सुनिश्चित करने तथा लोकतांत्रिक दायित्वों की पूर्ति में भी सहायता मिलेगी।

जिला न्यायाधीश, देहरादून प्रदीप पंत द्वारा यह अवगत कराया कि आमजन की न्याय तक पहुंच अदालतों तक आसान पहुंच से भी प्रारंभ होती है, परंतु अक्सर न्यायालय परिसरों तथा आवासीय भवनों के लिए सही स्थल पर भूमि की उपलब्धता एक बड़ी चुनौती के रूप में सामने आती है और कई बार समय पर धन अनुदान उपलब्ध न होने के कारण भी न्याय व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। वर्तमान में देश भर में जिला न्यायपालिका में 6,021 आवासीय इकाइयों की कमी है। कई स्थानों पर नई भर्ती होने पर या स्थानांतरित होने पर, एक न्यायिक अधिकारी की पहली चिंता अक्सर रहने के लिए एक सुरक्षित और उचित आवास की तलाश होती है। जिला न्यायाधीश, देहरादून प्रदीप पंत द्वारा उच्च न्यायालय, उत्त्तराखण्ड, नैनीताल, विशेषतः कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड, नैनीताल न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी, उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड, नैनीताल के अन्य न्यायमूर्ति सहित वर्चुअल एवं भौतिक रूप से उपस्थित सभी गणमान्य लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड, नैनीताल न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी , न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल, न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित. न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा, उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड, नैनीताल के महानिबन्धक आशीष मैयानी, अन्य निबन्धकगण, प्रमुख सचिव, न्याय नितिन शर्मा, राज्यपाल के विधिक सलाहकार अमित कुमार सिरोही, प्रधान कुटुम्ब न्यायाधीश राजीव कुमार खुल्ये, प्रमुख सचिव विधायी एस० एम० डी० दानिश, जनपद देहरादून के न्यायिक अधिकारी, कार्यदायी संस्था एन० बी० सी० सी० के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक योगेश शर्मा, बार ऐसोसिएशन देहरादून के सम्मानित पदाधिकारी एन० बी० सी० सी० के अपर महाप्रबन्धक अनुराग सिंघल, अपरमहा प्रबन्धक सौरभ त्यागी भी उपस्थित रहे। कार्यकम का संचालन न्यायिक मजिस्ट्रेट, देहरादून उर्वशी रावत ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button