UncategorizedUttarkashiउत्तराखंड

हर्षिल-गंगोत्री का मुख्यालय से सम्पर्क कटा, विद्युत आपूर्ति ठप

हर्षिल-गंगोत्री का मुख्यालय से सम्पर्क कटा, विद्युत आपूर्ति ठप

दिनांक/01/03/2025

Uttarkhashi/Uttarakhandprime 24×7 

उत्तरकाशी। डबराणी में गंगोत्री हाईवे पर हिमस्खलन को बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन की मशीनरी हटाने में लगी हुई हैं। हाईवे बंद होने से अभी भी हर्षिल और गंगोत्री का जनपद मुख्यालय से सम्पर्क कटा हुआ है। वहीं सोनगाड में 11 केवी की लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण हर्षिल घाटी में बिजली नहीं है। गंगोत्री हाईवे पर डबरानी से हर्षिल के बीच जगह-जगह हिमस्खलन होने के कारण आवाजाही सुचारू होने में अभी समय लग सकता है। वहीं हर्षिल क्षेत्र में विद्युत अपूर्ति ठप होने से लोगों का अपने दूर रिश्तेदारों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। बीती बृहस्पतिवार देर रात्री से शुरू भारी बर्फबारी के चलते गंगोत्री धाम में करीब चार फीट और यमुनोत्री धाम में करीब दो फीट तक बर्फ गिर चुकी है। वहीं गंगनानी के बाद सोनगाड, सुक्की टॉप, हर्षिल घाटी में अच्छी बर्फबारी हुई है। इस कारण गंगोत्री हाईवे सुक्की और झाला में भूस्खलन और बर्फबारी के कारण शुक्रवार सुबह से ही बंद पड़ा हुआ है। लगातार हुई बर्फबारी और बारिश के कारण भूस्खलन को देखते हुए पुलिस की ओर से भटवाड़ी बैरियर से आगे वाहनों की आवाजाही बंद कर वहां से वाहनों को वापस भेजा जा रहा है। वहीं भारी बर्फबारी के चलते गंगनानी से आगे विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण बिजली सप्लाई बंद है। इस कारण हर्षिल घाटी के आठ गांव और गंगोत्री धाम में दूरसंचार सेवा भी ठप है। विद्युत आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का समाना करना पड़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button