Haridwarउत्तराखंड

हरिद्वार के शंकराचार्य चैक और रुड़की नगर निगम में आयोजित हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम

मौके पर लोगों को दिया जा रहा योजनाओं का लाभ

दिनांक/22/12/2023

Haridwar, Uttarakhand prime 24×7 

हरिद्वार। शहरी क्षेत्रों के अंतर्गत विकसित भारत संकल्प यात्रा शुक्रवार को हरिद्वार के शंकराचार्य चैक और रुड़की नगर निगम पहुंची। रुड़की नगर निगम में विधायक प्रदीप बत्रा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। इस दौरान जॉइंट मजिस्ट्रेट देवेश शासनी भी मौजद रहे। इस कार्यक्रम में केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को संचालित कर रहे विभिन्न विभाग उपस्थित रहे। इन विभागों द्वारा कार्यक्रम में स्टॉल्स भी लगाए गए थे, जिससे लोग जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी ले कर लाभान्वित हो सकें। दोनों स्थानों पर संकल्प यात्रा के दौरान लोगों ने विकसित भारत बनाने की शपथ भी ली। इस दौरान मौजूद लोगों को माननीय राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकसित भारत को लेकर संबोधन सुनाया गया।दोनों स्थानों पर आयोजित संकल्प यात्रा कार्यक्रम में योजनाओं से वंचित कई लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा गया।

रुड़की में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदीप बत्रा ने लोगों को भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ भी दिलवाई। कार्यक्रम के दौरान अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने आम आदमी को योजनाओं के माध्यम से हर संभव लाभ पहुँचाया है। श्री बत्रा ने कहा कि संकल्प यात्रा में भाग ले कर वंचित लोग सरकार की योजनाओं जैसे उज्ज्वला योजना , जनधन योजना, आयुष्मान योजना आदि का लाभ उठा सकते है और आसपड़ोस के लोगों को भी इस बावत जानकारी दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि संकल्प यात्रा का मतलब है कि सरकार जनता के द्वार आई है ताकि लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके और वंचितों को उससे जोड़ा जा सके । इस दौरान रुड़की जॉइंट मजिस्ट्रेट देवेश शासनी ने लोगों को विकसित भारत की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम में कई विभागों के शिविर भी आयोजित किये गए। शंकराचार्य चैक और रुड़की नगर निगम में 100 लोगों की स्वास्थ्य सम्बन्धी जाँच की गई और 10 लोगों को आयुष्मान कार्ड का फायदा दिया गया। साथ ही 03 महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से जोड़ा गया। पीएम स्वनिधि योजना का लाभ 17 लोगों को दिया गया।इस दौरान 25 लोगों के आधार कार्ड भी बनवाये गए और 03 महिलाओं को गृह लक्ष्मी किट भी वितरित की गई। यात्रा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कट आउट विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस कट आउट के साथ लोग यादगार के तौर पर तस्वीर भी ले रहे हैं। इसके अलावा कार्यक्रम में लोगों को भारत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से युक्त बुकलेट भी वितरित की जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button