Dehradunउत्तराखंड

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 150 यूनिट रक्तदान हुआ

एक यूनिट रक्तदान से बचती है तीन लोगों की जानः विनोद कंडारी

देहरादून। नेशनल डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में विचार एक नई सोच सामाजिक संगठन ने एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में दून मेडिकल कालेज की टीम ने 150 यूनिट रक्तदान एकत्रित किया। शिविर में पत्रकारों और उनके परिजनों के साथ ही बड़ी संख्या में आम जनमानस ने भी रक्तदान किया। इस मौके पर मौजूद विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी व निदेशक चिकित्सा शिक्षा व प्राचार्य दून मेडिकल कॉलेज डा. आशुतोष सयाना ने कहा कि एक यूनिट रक्तदान से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। डॉ सयाना ने कहा दून मेडिकल कालेज मरीजों को अत्याधुनिक सेवाएं देने में जुटा हुआ है।

हरिद्वार बाईपास रोड पर स्थित अमोलाज रेस्तरां में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन देवप्रयाग के भाजपा विधायक विनोद कंडारी, दून मेडिकल कालेज के प्राचार्य और निदेशक चिकित्सा शिक्षा डा. आशुतोष सयाना, नागपुर घराने के राजगुरू एंव राम संकल्प क्षेत्र रामटेक के पीठाधेश्वर पूज्य श्री अजय भैया जी, जिला आबकारी अधिकारी राजीव चैहान, और समाजसेवी वीर सिंह पंवार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रख्यात सीनियर फिजिशियन डा. एस डी जोशी और संगठन के अध्यक्ष अरूण चमोली ने की। कार्यक्रम का संचालन विचार एक नई सोच संस्था के सचिव राकेश बिजिल्वाण ने किया। इस मौके पर संगठन के संरक्षक मनोज इष्टवाल, विनोद रावत, अरूण शर्मा, जय प्रकाश अमोला ने अतिथियों का स्वागत कर व उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए। इस मौके पर गंगा अमोला, अमित अमोली, मुकेश कुकरेती, रमन जायसवाल, अरूण पांडेय, शिवराज राणा, हरीश कंडवाल, एस सती, दीपक जुगराण, मोहन पुरोहित व सोनू मौजूद रहे।

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के मौके पर विधायक विनोद कंडारी ने विचार एक नई सोच संस्था के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों के लिए रक्त एकत्रित करने का यह कार्य अन्य लोगों को भी प्रेरणा देगा। समय पर रक्त न मिलने पर कई मरीजों की जान चली जाती है। रक्तदान को इसलिए महादान कहा जाता है। उन्होंने लोगों को निस्वार्थ भाव से रक्तदान करने के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने सरकारी अस्पतालों में ही रक्तदान करने की बात कही। दून मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. आशुतोष सयाना ने कहा कि दून मेडिकल अस्पताल को अत्याधुनिक सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है। यहां रक्त बैंक की क्षमता को और बढ़ाने का प्रयास है। सरकार का प्रयास है कि हर जरूरतमंद को रक्त दे सकें। इसके लिए साल भर हमारी टीम विभिन्न संस्थाओं के साथ मिलकर रक्तदान शिविरों का आयोन करते हैं। उनके मुताबिक विचार एक नई सोच संस्था का यह प्रयास सराहनीय है। नागपुर घराने के राजगुरू एंव राम संकल्प क्षेत्र रामटेक के पीठाधेश्वर पूज्य श्री अजय भैया जी ने संस्था के प्रयासों की सराहना की और कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान को धर्म से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए क्योंकि रक्तदान से जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है। मानवता सबसे बड़ा धर्म है। विषिश्ट अतिथि समाजसेवी वीर सिंह पंवार ने भी संस्था के प्रयासों को सार्थक बताया। उन्होंने कहा कि लोगों में रक्तदान को लेकर जागरूकता जरूरी है। जिला आबकारी अधिकारी राजीव चैहान ने कहा कि इस तरह के शिविरों का आयोजन होते रहना चाहिए। रक्तदान से जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने विचार एक नई सोच के प्रयासो की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button