Dehradunउत्तराखंड

स्वच्छता सेवा पखवाड़े के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सभी थाने/ चौकियों में वृहद स्तर पर चलाया गया स्वच्छता अभियान

स्वच्छता सेवा पखवाड़े के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सभी थाने/ चौकियों में वृहद स्तर पर चलाया गया स्वच्छता अभियान

Dehradun, Uttrakhandprime24x7

 

देशभर में चलाये जा रहे “स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा” कार्यक्रम के तहत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को उनकी जयन्ती से पूर्व श्रमदान के रूप श्रद्धांजली देने हेतु विशाल स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, उक्त अभियान के तहत आज दिनांक 01/10/23 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में दून पुलिस द्वारा जनपद के सभी थानों, चौकियों, कार्यालयों तथा पुलिस लाइन में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान के तहत पुलिस द्वारा थाना/ चौकी परिसर की सफाई करते हुए अपने आस पास के क्षेत्र में बेतरतीब तरीके से सड़क, गली, रास्तों पर फेंके गये कूडे को उठाकर कूडेदान में डाला गया तथा आमजन को पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।

उक्त कार्यक्रम में जनपद के सभी अधिकारियों/ कर्मचारियों द्वारा स्वेच्छा से श्रमदान कर लोगों से अपने आसपास स्वच्छता व सफाई रखने की अपील की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button