Mussoorieउत्तराखंड

सेंट क्लेयर्स कान्वेंट स्कूल में आयोजित किया गया छात्र परिषद अधिष्ठापन समारोह

सेंट क्लेयर्स कान्वेंट स्कूल में आयोजित किया गया छात्र परिषद अधिष्ठापन समारोह

Date/09/04/2026

Mussoorie/Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। सेंट क्लेयर्स कानवेंट स्कूल के छात्र परिषद अधिष्ठापन समारोह आयोजित किया गया जिसमें विद्यालय छात्र परिषद के पदाधिकारियों को पद पर अधिष्ठापित किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि भाजयुमो के प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल ने छात्र पदाधिकारियों को पटका पहना कर अधिष्ठापित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अपने ही शहर में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होना हमेशा एक अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि वह सेंट जार्ज कालेज के छात्र रहे हैं, इसलिए यह दिन उनके लिए खूबसूरत यादें लेकर आया है। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश व देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित कार्यक्रम में जाते रहते हैं लेकिन अपने शहर के छात्रों के साथ जुडना हमेशा अलग ही संतोष देता है। उन्होंने कहा कि उर्जावान व उत्साही छात्र छात्राएं ही हमारे देश का भविष्य हैं, जिसने सांथ संवाद करना बहुत प्रेरणादायक रहा। उन्हांने कहा कि उन्होंने जीवन के अनुभव से कई सबक लिए व साझा करने का प्रयास किया जो किताबों से परे हैं। उन्होंने छात्र परिषद में चुने गये पदाधिकारियों को बधाई दी व अपेक्षा की कि वे अपने दायित्वो का निर्वहन छात्र व विद्यालय हित में करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button