DehradunNationalउत्तराखंड

सूडान मैं फंसे नन्द किशोर यादव सकुशल लाने के लिए जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका से फरियाद की गई

सूडान मैं फंसे नन्द किशोर यादव सकुशल लाने के लिए जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका से फरियाद की गई

 

देहरादून/उत्तराखंड दिनांक 29 अपै्रल 2023,  विगत 24 अपै्रल 2023 सोमवार को जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में फरियादी सुनिता यादव, जिनके पति नन्द किशोर यादव सूडान में फंसे थे को सकुशल अपने देश लाने के लिए जिलाधिकारी से फरियाद की गई। जिस पर जिलाधिकारी ने स्थानीक आयुक्त अजय मिश्रा से नन्द किशोर यादव एवं राज्य तथा जनपद के सूडान में फंसे अन्य लोगों को देश लाने हेतु उपर्युक्त स्तर पर समन्वय करने हेतु वार्ता की गई थी, जिसके फलस्वरूप आज नन्द किशोर यादव सकुशल अपने देश पंहुच गए है।

जानकारी देते हुए स्थानीक आयुक्त अजय मिश्रा ने अवगत कराया कि भारत सरकार द्वारा ‘‘आपरेशन कावेरी’’ के तहत सूडान में फंसे देश वासियों को भारत लाया जा रहा है, जिनमें दिल्ली, मुंबई एवं बैंगलोर लाया जा रहा है, जहां से सम्बन्धित को उनके घर सकुशल निशुल्क घर तक पंहुचाया जा रहा है। जानकारी देते हुए बताया कि नन्द किशोर यादव सुबह 09 बजे इण्डिगो फ्लाईट से दिल्ली पंहुचे थे, जिन्हें भोजन आदि व्यवस्था कराने के उपरान्त घर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि अब तक राज्य के 26 लोगों को सूडान से लाया गया है, 07 लोग क्वारटाइन है। सुनिता यादव पत्नी नन्द किशोर यादव एवं उनके परिजनों ने जिलाधिकारी, केन्द्र सरकार एवं स्थानीय आयुक्त सहित इस आपरेशन में लगे समस्त लोगों का आभार व्यक्त किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button