Dehradunउत्तराखंड

सीएम धामी ने रुद्रपुर में किया 24 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं का लोकार्पण

उत्तराखंड के प्रत्येक शहर को ‘ग्रीन सिटी-क्लीन सिटी’ के रूप में विकसित करने का सरकार ने लिया है संकल्प

रूद्रपुर/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नगर निगम रुद्रपुर, उधमसिंह नगर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए 2435.11 लाख रुपए की 4 योजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने नगर निगम क्षेत्र रूद्रपुर के अंतर्गत सड़कों के सुधारीकरण हेतु 02 करोड़ की धनराशि देने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लोकार्पण की गई योजनाओं में रू0 355.28 लाख की ट्रॉजिट कैम्प में सिडकुल रोड से ट्रांजिट कैम्प थाने की ओर 660 मी० डिवाईडर सहित सी०सी० सडक का निर्माण कार्य। रू0 363.93 लाख से नगर निगम वार्ड 1 जेसीस स्कूल से शिमला बहादुर मेन रोड व नयी बस्ती मेन रोड सिडकुल तक सडक निर्माण कार्य, रू0 215.90 लाख की लागत से नगर निगम रूद्रपुर में स्व. सुभाष चतुर्वेदी स्मृति सभागार कार्य एवं रू0 1500.00 लाख से जैविक कूड़े से कम्प्रेस्ड बायो गैस प्लांट कार्य शालिम रहा। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर निगम स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने पर्यावरण मित्रों द्वारा आयोजित हवन यज्ञ मे भी प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रुद्रपुर क्षेत्र में 24 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं का लोकार्पण इस क्षेत्र के विकास हेतु अत्यधिक महत्वपूर्ण है। आने वाले समय में रुद्रपुर को कूड़े के पहाड़ से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शुरू किए गए स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत राज्य सरकार का लक्ष्य है कि अगले दो-तीन वर्षों में शहरों को कूड़े के ढेरों से मुक्ति मिल जाए और उन्हें ग्रीन जोन में बदला जा सके। प्रदेश भर में हरेला पर्व के अवसर पर एक महीने तक पौधरोपण का कार्य जारी है। हर शहर को स्वच्छ बनाने का संकल्प है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि सभी अपने घर से ही कूड़े का निस्तारण शुरू करें। कूड़े को रियूज करके उनसे कुछ क्रिएटिव चीजें बनाये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने उत्तराखंड के प्रत्येक शहर को ‘ग्रीन सिटी-क्लीन सिटी’ के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया है। राज्य सरकार उत्तराखंड के साथ रुद्रपुर के सर्वांगीण विकास हेतु संकल्पित है। नई उमंग से उत्तराखंड को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाया जाएगा। हमारा लक्ष्य विकास की धारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है, इसके लिए हम दिन रात प्रयत्नशील हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के सहयोग से अंत्योदय की भावना को आत्मसात करते हुए प्रदेश भी सर्वश्रेष्ठ राज्य बनने की दौड़ में तेज गति से आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रुद्रपुर क्षेत्र का विकास हमारी प्राथमिकताओं में से एक है। लंबे समय की मांग को पूरा करते हुए रुद्रपुर रिंग रोड का कार्य किया जा रहा है। जाम की समस्या से निजात दिलाने हेतु मल्टी स्टोरेज पार्किंग का निर्माण कार्य किया जा रहा है। रुद्रपुर खटीमा टनकपुर, एवं रुद्रपुर से गदरपुर-जसपुर सहित देहरादून तक 4 लेन सड़कों का जाल बिछाया गया है। जल्द ही अफजलगढ़ एवं नजीबाबाद के बीच में हाईवे बनने से देहरादून और रुद्रपुर की दूरी और कम हो जाएगी। रुद्रपुर क्षेत्र में जलभराव की स्थिति को सुधारने के लिए चरणबद्ध तरीके से निर्माण कार्य शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में उत्तराखंड में विकास के एक नए युग का सूत्रपात हो चुका है। सरकार निरंतर, पूर्ण मनोयोग के साथ कार्य कर रही है। राज्य सरकार ने कड़ा नकल विरोधी कानून लागू किया है। समान नागरिक संहिता को लागू करने हेतु कार्य जारी है। देवभूमि में बरसों से हो रहे अतिक्रमण को हटाए जाने पर भी कार्य जारी है। उन्होंने कहा प्रदेश के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अनेकों कार्य किये जा रहे हैं। प्रदेश में हर स्तर पर कनेक्टिविटी को सुधारा जा रहा है, उद्योगों के विकास पर बल दिया जा रहा है और भविष्य की आवश्यकताओं को केंद्र में रख कर नीतियां बनाई जा रही हैं। हमारे शहर अब तेजी से आर्थिक गतिविधियों के केंद्र बन रहे हैं और इसी को देखते हुए हम निरंतर अपने शहरों को भविष्य के लिए तैयार करने का प्रयास भी कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button