Nationalउत्तराखंडक्राइम

सिद्धबली बाबा मंदिर में चोरी की कोशिश की और फलाहारी बाबा मंदिर के शिवालय का छोटा दानपात्र तोड़कर वहां से नकदी चुरा ली।

सिद्धबली बाबा मंदिर में चोरी की कोशिश की और फलाहारी बाबा मंदिर के शिवालय का छोटा दानपात्र तोड़कर वहां से नकदी चुरा ली।

Date/13/11/23

Kotdwar/uttrakhandprime24x7 

कोटद्वार, चोरों ने सिद्धबली बाबा मंदिर में चोरी की कोशिश की और फलाहारी बाबा मंदिर के शिवालय का छोटा दानपात्र तोड़कर वहां से ढाई रुपये की नकदी चुरा ली।

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच में जुट गई और मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले।
फलाहारी बाबा मंदिर समिति के अध्यक्ष सुमित नेगी ने बताया कि मंदिर परिसर के शिवालय का छोटा दानपात्र तोड़कर वहां से करीब ढाई हजार रुपये की नकदी चुरा ली गई।

वहीं, सिद्धबली मंदिर समिति के मैनेजर शैलेश जोशी ने बताया कि शनिवार रात 2 बजे एक चोर मंदिर के शिवालय में घुसा। उसने मंदिर के छोटे दानपात्र तोड़े और नकदी एक कपड़े में एकत्र करने लगा। इसी बीच आवाज सुनकर गार्ड मौके पर पहुंचा तो नकदी छोड़कर चोर भाग गया।

यह सब सीसीटीवी में कैद हुआ। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। एसएसआई जयपाल सिंह चैहान ने बताया कि मामले में अभी मंदिर समिति की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button