Uncategorizedउत्तराखंडक्राइम
सिख युवक से मारपीट करने वाला दारोगा लाइन हाजिर
सिख युवक से मारपीट करने वाला दारोगा लाइन हाजिर

दिनांक/19/09/2024
Udhamsingh nagar
Uttarakhandprime 24×7
उधमसिंहनगर। सिख युवक से मारपीट के आरोपी दारोगा को एसएसपी द्वारा लाइन हाजिर कर दिया गया है। रूद्रपुर के दरोगा संदीप पिलख्वाल मामले में विधायक शिव अरोरा ने जनभावनाओं को देखते हुए एसएसपी से बात की गयी थी। विधायक शिव के अनुसार एसएसपी ने आरोपी दरोगा संदीप को लाइन हाजिर कर दिया है। यातायात चेकिंग के दौरान अमर्यादित व्यवहार करने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर द्वारा उपनिरीक्षक संदीप पिलखवाल को लाइन हाजिर किया गया है। एसएसपी ऊधम सिंह नगर द्वारा सख्त चेतावनी दी गयी है कि अनुशासनहीनता व ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।




