उत्तराखंड

समाजिक कार्यों में विशिष्ट योगदान के लिए किया सम्मानित

देहरादून। दून खुखरायण बिरादरी समिति के वार्षिक अधिवेशन में समाज में विशिष्ट योगदान के लिए राकेश साहनी, पुष्प राज भसीन, ऊषा आनंद, ओम प्रकाश सूरी, महेंद्र चड्ढा, कमलेश सूरी, वेद प्रकाश सूरी, ओम प्रकाश सभरवाल, विश्व नाथ कोहली एवम् रवि चड्ढा को शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।पूर्वी पटेलनगर स्थित श्याम भवन में आयोजित कार्यक्रम में पूरे शहर से खुखरायण बंधु बड़ी संख्या में पहुंचे। अधिवेशन में समिति के विभिन्न सामाजिक कार्यों लोहड़ी, निशुल्क चिकित्सा शिविर, युवक युवतियों के विवाह के लिए ऑनलाइन परिचय सम्मेलन आगे भी जारी रखने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर समिति के प्रधान चंद्र मोहन आनन्द, सचिव अनिल भसीन, प्रचार मंत्री भूपेन्द्र चड्ढा, विजय सेठी, योगेंद्र सूरी, वीरेंद्र सभरवाल, हरिओम साहनी, जग मोहन सेठी, शांति सभरवाल, प्रवीण आनंद, गौरव कोहली, राहुल आनंद, मयंक साहनी, राजेश साहनी, अनिल आनंद, मनोज सूरी, कंवलजीत चड्ढा, सुरेंद्र चड्ढा, संजीव आनंद, दिनेश आनंद, वरिष्ठ पत्रकार व टीवी पैनलिस्ट नीरज कोहली, अर्चना आनंद, पी पी सभरवाल, गीता भसीन, अशोक सेठी, विशाल साहनी, मुकेश साहनी, केवल कृष्ण आनंद, दीपक साहनी आदि मौजूद रहे। दून खुखरायण बिरादरी के वार्षिक अधिवेशन में सामाजिक कार्यों में योगदान के लिए सम्मान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button