
दिनाँक -06/02/2024
Dehradun, Uttarakhand prime 24×7
1-कोतवाली ऋषिकेश

*अवैध चाकू के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार*
ऋषिकेश पुलिस द्वारा दिनांक 05 फरवरी 2024 की रात्रि को संदिग्ध घूमते हुए 02 अभियुक्तो सौरभ तथा रविंद्र को आईएसबीटी ऋषिकेश के पास से एक-एक अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है। दोनों अभियुक्तो के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
*नाम पता गिरफ़्तार अभियुक्त*
1-सौरभ पुत्र श्रीपाल निवासी मोजमाबाद ज्वालागढ़ थाना सरघना जिला मेरठ उत्तर प्रदेश
2-रविंद्र कश्यप पुत्र सुंदर कश्यप निवासी उपरोक्त
*2-कोतवाली डोईवाला*
*अवैध चाकू के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार*
डोईवाला पुलिस द्वारा दिनांक 05.02.2024 को थाना क्षेत्र मे रात्रि चैकिंग के दौरान ऋषिकेश रोड सौंग नदी पुल, डोईवाला से शम्भू नाम के व्यक्ति को मय 01 अवैध चाकू बरामद होने पर नियमानुसार गिरफ्तार किया
अभियुक्तगण के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या-38/24 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
*नाम पता अभियुक्त*
शम्भू पुत्र श्री राजकिशोर निवासी केशवपुरी बस्ती थाना डोईवाला जनपद देहरादून उम्र-21 वर्ष
*3-थाना नेहरू कॉलोनी*
*अवैध खुखरी के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार*
थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा दिनांक 05.02.2024 को थाना क्षेत्र मे रात्रि चैकिंग के दौरान गुप्ता स्टोर के पास से अभियुक्त नितिन से 01 अवैध खुखरी बरामद होने पर गिरफ्तार किया गया मुकदमा अपराध संख्या-46/24 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
*नाम पता अभियुक्त*
नितिन पुत्र दिनेश कुमार निवासी रिस्पना पुल विधानसभा थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून उम्र-22 वर्ष




