उत्तराखंडक्राइम

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव

दिनांक/09/08/2025

Lakshar/Uttarakhandprime 24×7 

लक्सर। शनिवार सुबह लक्सर बस अड्डे के पीछे बसेड़ी बाईपास रोड पर गन्ने के खेत में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। खेत में भरे पानी में शव तैरता हुआ पाया गया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय दिलशाद पुत्र दिला, निवासी बसेड़ी गांव के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पानी में डूबने से युवक की मौत हुई है, लेकिन मौत के सही कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शनिवार सुबह बस अड्डे के पीछे जाने वाली बसेड़ी रोड सड़क किनारे गन्ने के खेत में पानी में शव तैरता दिखा। सूचना पाकर मेन बाजार चौकी इंचार्ज विपिन कुमार तथा पुलिस की टीम मौके पर पहुंचे और शव को पानी से बाहर निकालकर कब्जे में लिया गया। स्थानीयों की मदद से मृतक की शिनाख्त कर परिजनों को भी सूचित किया गया। परिजनों ने बताया कि दिलशाद बीती रात किसी काम से घर से गया था और सुबह तक वापस नहीं लौटा। रातभर परिवार ने उसे ढूंढने की कोशिश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। सुबह शव मिलने की सूचना से परिवार व गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मेन बाजार चौकी इंचार्ज विपिन कुमार ने बताया कि मृतक की शिनाख्त हो चुकी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button