Dehradunउत्तराखंड

श्वेत पत्र की मांग के बजाय सच्चाई को स्वीकारे कांग्रेसः चौहान

नेत्र दोष से पीड़ित कांग्रेस को उपचार की जरूरत

Date/23/03/2026

Dehradun/Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि राज्य मे विकास कार्यों को लेकर श्वेत पत्र की मांग करने वाली कांग्रेस को सच्चाई स्वीकारने की जरूरत है। सीएम पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई वाली सरकार ने जन हित के जो असंख्य कार्य किये हैं वह देश मे नजीर और ऐतिहासिक हैं। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के बयान पर कड़ी और तथ्यात्मक प्रतिक्रिया देते हुए चौहान ने कहा कि कांग्रेस द्वारा उठाए गए “4 साल 8 सवाल” पूरी तरह राजनीतिक भ्रम फैलाने का प्रयास है, जबकि धरातल पर सच्चाई बिल्कुल विपरीत है।

उन्होंने कहा धरातल पर सभी तथ्य मौजूद हैं कि राज्य मे विकास की तस्वीर क्या है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मुद्दे पर सरकार ने हर जरूरी कदम उठाकर आम जन को राहत देने की कोशिश की है। राज्य सरकार ने केंद्र के साथ मिलकर मुफ्त राशन योजना, गैस सब्सिडी और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लाखों परिवारों को सीधा लाभ पहुंचाया है।

उन्होंने कहा कि राज्य मे रोजगार की स्थिति उत्साहजनक है। उत्तराखंड में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया लागू कर नकल विरोधी सख्त कानून लागू कर युवाओं के भविष्य को सुरक्षित किया गया और हजारों पदों पर नियुक्तियां हुईं। वहीं राज्य में मेडिकल कॉलेजों का विस्तार, जिला अस्पतालों का सुदृढ़ीकरण और दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ी है।

शिक्षा के क्षेत्र मे भी राज्य मे कई उल्लेखनीय कदम उठाये गए हैं।

सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास, डिजिटल संसाधन और शिक्षकों की नियुक्तियों के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिली है। पलायन रोकने के लिए कई स्वरोजगारपरक नीतियाँ चलाई जा रही है। इनमे होमस्टे योजना, सड़क और कनेक्टिविटी में सुधार से पहाड़ों में आजीविका के अवसर बढ़े हैं। वहीं पर्यटन को पंख लगे हैं।

राज्य मे कानून व्यवस्था चाक चौबंद है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान चलाये जाते रहे हैं। अब थाना चौकियों मे रिपोर्ट दर्ज करने से लेकर कार्यवाही मे कोताही नही बरती जाती है। वहीं

सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भ्रष्टाचार के कई मामलों में जांच और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की गई है। 200 से अधिक लोग सलाखों के पीछे भेजी गयी है। आपदा प्रभावितों के पुनर्वास, राहत वितरण और आधुनिक पूर्व चेतावनी प्रणाली के विकास पर प्रभावी कार्य हुआ है। चौहान ने कहा कि कांग्रेस को अपने भय, भ्रष्टाचार और अराजकता वाले कार्यकाल के अवलोकन कि जरूरत है। भाजपा सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और विकास के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। भाजपा विकास के बूते जनता की अदालत मे जाने को है। कांग्रेस सच्चाई स्वीकार नही कर पा रही है और उसे नेत्र दोष के उपचार की जरूरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button