DehradunUncategorizedउत्तराखंड

शिवसेना ने नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ मनाया होली मिलन कार्यक्रम

शिव सेना उत्तराखंड कार्यालय मे ढोल की थाप पर थिरके बच्चे, उड़ाया अबीर गुलाल

दिनांक/13/03/2025

Dehradun/Uttarakhandprime 24×7 

देहरादून। शिव सेना उत्तराखंड कार्यालय मे होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे ढोल की थाप पर नन्हे मुन्ने जमकर थिरके और अबीर गुलाल उड़ाते हुये होली की बधाई दी। इस अवसर पर शिव सेना प्रदेश प्रमुख गौरव कुमार ने कहा की होली का पर्व सामाजिक सौहार्द और एकता का प्रतीक हैं।

दोपहर 12.30 बजे गोविन्द गढ़ स्थित शिव सेना उत्तराखंड मुख्यालय मे होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिव सेना प्रमुख गौरव कुमार ने बच्चों को अबीर गुलाल, पिचकारी, मिष्ठान वितरित करते हुये होली की बधाई दी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये शिव सेना प्रमुख गौरव कुमार ने कहा की यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। भारत में मनाए जाने वाले इस त्योहार का एक अलग ही खासियत है। इस दिन लोग एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर खुशियों का इजहार करते हैं। होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द, प्रेम और एकता का प्रतीक भी है। यह पर्व हमें सभी भेदभाव मिटाकर आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने का संदेश देता है। रंगों का त्योहार होली भारत और दुनिया के अन्य हिस्सों में बड़े उत्साह और खुशी के साथ मनाया जाता है। यह वसंत के आगमन और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस अवसर पर रोहित बेदी ने कहा की भारत में मनाए जाने वाले त्योहारों में होली का विशेष स्थान है। इसे भारत में रंगों के त्योहार या उल्लास के त्योहार के रूप में जाना जाता है। यह ना केवल रंगों और उल्लास का पर्व है, बल्कि सामाजिक समरसता, प्रेम, भाईचारे और बुराई पर अच्छाई की जीत का भी प्रतीक है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार होली का त्योहार हर वर्ष फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। होली का यह पर्व ना सिर्फ पूरे भारत में, बल्कि विश्व के कई अन्य देशों में भी धूमधाम से मनाया जाने वाला त्योहार है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकास मल्होत्रा, अमित, वासु परविंदा, कविता आहूजा, दीपाली बेदी, शिवम गोयल, फरीद अहमद, बबली उनियाल, देव बेदी, ललिता बड़थ्वाल आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button