
दिनांक-04/03/2024
Dehradun, Uttarakhand prime 24×7

मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के *”ड्रग फ्री देवभूमि 2025″* के विजन को साकार करने तथा आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध नशा तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने हेतु कडे निर्देश निर्गत किये गये हैं। निर्गत निर्देशों के क्रम में दून पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही का विवरण:

*01: थाना रायपुर*:
*01 अवैध शराब तस्कर को 52 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ किया गिरफ्तार।*
थाना रायपुर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान बालावाला क्षेत्र में नॉर्थवुड स्कूल के पास से 01 अभियुक्त शोएब पुत्र मोहम्मद कामिल को 52 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना रायपुर पर धारा 60/72 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
शोयब पुत्र मोहम्मद कामिल निवासी वार्ड नंबर 11 हर्रावाला डोईवाला उम्र 19 वर्ष
*अभियुक्त से बरामद माल*
1. 52 पव्वे (8pm) अंग्रेजी शराब
2. स्कूटी यामाहा: यू0के0-07- एमएम- 1078
*02: थाना कालसी*:
*12 लीटर कच्ची शराब के साथ 01 अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार*
कालसी पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान सहिया कस्बे से 01 अभियुक्त को 12 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
बंटु दास पुत्र स्व0 गुमानु दास उम्र 58 वर्ष निवासी कुवार खेड़ा, थाना कालसी
*विवरण बरामदगी:* 12 लीटर कच्ची शराब अनुमानित कीमत 3000 रू0
*3- थाना सेलाकुई*
*72 पव्वे अवैध शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार*
दिनांक 03/03/2024 को सेलाकुई पुलिस द्वारा दौराने चेकिंग 01 अभियुक्त मनोज को 72 पव्वे देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
*नाम पता अभियुक्त :-*
1- मनोज पुत्र उत्तम सिंह निवासी ग्राम मासो थाना पैंठाणी जिला पौड़ी गढ़वाल उम्र 36 वर्ष
*4- थाना रानीपोखरी*
*01 शराब तस्कर से 52 पव्वे देसी शराब के साथ गिरफ्तार।*
आज दिनांक 04/03/2024 को रानीपोखरी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान रामनगर डांडा रोड थानों से 01 अभियुक्त को 52 पव्वे देसी शराब जाफरान के साथ गिरफ्तार किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*
चमन लाल पुत्र ओमप्रकाश निवासी रामनगर डांडा थानो थाना रानीपोखरी देहरादून, उम्र- 68 वर्ष
*विवरण बरामदगी*
52 पव्वे देसी शराब जाफरान




