HaldwaniUncategorizedउत्तराखंड

वेरिफिकेशन में हुआ बड़ा खुलासा, बनभूलपुरा में मिले कई संदिग्ध

वेरिफिकेशन में हुआ बड़ा खुलासा, बनभूलपुरा में मिले कई संदिग्ध

दिनांक/22/05/2025

Haldwani/Uttarakhandprime 24×7 

हल्द्वानी। हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में भी बाहरी लोगों का ज्यादा आगमन देखा जा रहा है। इसी कड़ी में सत्यापन अभियान के दौरान बनभूलपुरा इलाके के एक होटल में ठहरे पश्चिम बंगाल के 17 लोगों को चिन्हित किया है, जो कई दिनों से होटल में रहकर यहां पर काम कर रहे थे। जिनका होटल स्वामी ने सत्यापन तक नहीं कराया था। इतना ही नहीं जांच में ये भी खुलासा हुआ है कि इनके कुछ साथी पहले हल्द्वानी आए और अब यहीं पर अपना आशियाना तैयार कर लिया।

पुलिस की मानें तो बनभूलपुरा के होटलों और मुसाफिरखानों में कई संदिग्ध लोग 15 दिन से लेकर एक महीने तक के लिए किराए पर रूक रहे हैं। जिनकी कोई ठोस पहचान भी नहीं है। इस अभियान के दौरान पश्चिम बंगाल की आईडी के साथ कुछ लोग भी पाए गए। जिनकी जांच की जा रही है। होटल स्वामी ने इनका कोई सत्यापन नहीं कराया गया था। बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल से विशेष समुदाय के लोग आकर हल्द्वानी में अपना आशियाना तैयार कर रहे हैं। पुलिस के जांच में ये भी सामने आया है कि उनका संरक्षण देने में कोई स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी हाथ है। वहीं, इस पूरे मामले पर हल्द्वानी मेयर गजराज सिंह बिष्ट का कहना है कि हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्र की डेमोग्राफिक चेंज करने का लगातार प्रयास चल रहा है। साजिश के तहत कुछ लोग इस काम को कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बनभूलपुरा क्षेत्र में कई मुसाफिरखाने और होटल हैं। जिनकी गतिविधियां संदिग्ध है। पुलिस और जिला प्रशासन इसमें लगातार काम कर रहा है, लेकिन अब नगर निगम भी होटल और मुसाफिरखानों की जांच भी करेगा। ताकि, उनकी वास्तविकता का पता चल सके। इन सभी को नगर निगम में रजिस्टर्ड करने की भी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button